Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग ● 5 करोड़ रुपये लेकर प्रेमानंद महाराज से मिलने का आरोप, विराट कोहली की टीम ने बताया सच ● ग्रेटर नोएडा में जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार ● गौतमबुद्ध नगर में शिक्षक सम्मान समारोह, प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक विजेताओं के नाम घोषित

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

दिल्ली-NCR में दो दिनों से तेज धूप और गर्मी के बाद अब मौसम करवट लेने वाला है। शुक्रवार 9 अक्तूबर को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
top-news

दिल्ली-NCR में दो दिनों से तेज धूप और गर्मी के बाद अब मौसम करवट लेने वाला है। शुक्रवार 9 अक्तूबर को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की स्थिति भी बन सकती है। मौसम में बदलाव के बीच लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि बादल और धूप की वजह से हल्की उमस भी बनी रह सकती है।


मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यह हाल के दिनों में दर्ज किए जा रहे 35 से 37 डिग्री के तापमान से कम होगा। दिल्ली के उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, नई दिल्ली, मध्य, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा समेत कई इलाकों में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 5 अक्तूबर को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था।


वीकेंड पर दिल्ली के पार्कों, स्मारकों और खुले स्थानों में घूमने का प्लान बना रहे लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सुबह से दोपहर के बीच बारिश और गरज-चमक की संभावना के कारण खुले इलाकों में अचानक मौसम बदल सकता है। ऐसे में बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लेते रहें। उमस के दौरान शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी से बचने के लिए पर्याप्त पानी, नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी का सेवन करना भी फायदेमंद रहेगा।