Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग ● 5 करोड़ रुपये लेकर प्रेमानंद महाराज से मिलने का आरोप, विराट कोहली की टीम ने बताया सच ● ग्रेटर नोएडा में जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार ● गौतमबुद्ध नगर में शिक्षक सम्मान समारोह, प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक विजेताओं के नाम घोषित

जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट में बुधवार को यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भरने के कारण फ्लाइट करीब तीन घंटे तक लेट रही. जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट को दोपहर करीब 3:05 बजे उड़ान भरनी थी
top-news

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट में बुधवार को यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भरने के कारण फ्लाइट करीब तीन घंटे तक लेट रही. जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट को दोपहर करीब 3:05 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह तय समय पर रवाना नहीं हो सकी। लंबे इंतजार के बाद विमान ने शाम करीब 6:48 बजे रनवे से टेकऑफ किया। करीब तीन घंटे की देरी से यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली।


बताया गया कि इस दौरान यात्री विमान के अंदर ही अपनी सीटों पर बैठे रहे और उड़ान का इंतजार करते रहे। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें फ्लाइट में देरी की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। बिना पर्याप्त जानकारी के लंबे समय तक विमान के अंदर बैठे रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। देरी को लेकर यात्रियों ने एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की और हंगामा भी किया।


वहीं, पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक फ्लाइट में देरी की मुख्य वजह तकनीकी समस्या हो सकती है। हालांकि, यात्रियों को देरी का स्पष्ट कारण बताए जाने को लेकर सवाल उठे हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन शुरू होने के बाद सामने आई इस घटना ने Flight Delay और Passenger Services को लेकर भी चर्चा बढ़ा दी है।