गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
- sakshi choudhary
- 07 Oct, 2026
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार को बड़ा Administrative Reshuffle किया गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने तत्काल प्रभाव से चार अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) और एक DCP के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नए आदेश के तहत संतोष कुमार मिश्रा को एक बार फिर ADCP Greater Noida Zone की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मनीषा सिंह को ADCP Traffic एवं महिला सुरक्षा का प्रभार सौंपा गया है। अभय कुमार मिश्रा को ग्रेटर नोएडा जोन से हटाकर ADCP Noida Zone की जिम्मेदारी दी गई है।
तबादला सूची के मुताबिक अर्चना सिंह को ADCP Crime एवं Headquarters की जिम्मेदारी मिली है। वहीं वरिष्ठ महिला IPS अधिकारी शैव्या गोयल को DCP Headquarters/Protocol के साथ Crime, Intelligence और Cyber Security का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संतोष कुमार मिश्रा की ग्रेटर नोएडा जोन में वापसी इस फेरबदल के प्रमुख बदलावों में शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार अभय कुमार मिश्रा को 30 सितंबर को ही ADCP Greater Noida Zone बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें नोएडा जोन की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार इन बदलावों का उद्देश्य जिले में Crime Control, Traffic Management, Women Safety और Cyber Security को और मजबूत करना है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यक्षेत्र का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब सितंबर में भी गौतमबुद्धनगर समेत प्रदेश के कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।