Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में अब 8 रूट पर दौड़ेंगी ई-बसें, बेड़े में शामिल हुईं 10 नई बसें
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात
● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल
● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें
● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता
● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
ग्रेटर नोएडा में अब 8 रूट पर दौड़ेंगी ई-बसें, बेड़े में शामिल हुईं 10 नई बसें
ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 10 नई इलेक्ट्रिक बसें (E-Buses) शामिल की गई हैं।
- sakshi choudhary
- 14 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 10 नई इलेक्ट्रिक बसें (E-Buses) शामिल की गई हैं। इसके साथ ही शहर में ई-बसों की कुल संख्या 25 से बढ़कर 35 हो गई है। अब तक चार रूट पर बसों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन नई बसें मिलने के बाद चार नए रूट भी शुरू किए जाएंगे। इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, गाजियाबाद और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बसों की बढ़ती संख्या के अनुसार कासना डिपो और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार भी करेगा।
प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक, अर्बन सर्विसेज सन्नी यादव ने बताया कि नए रूट तय करने से पहले यात्रियों की संख्या को लेकर सर्वे कराया गया था। सर्वे में कुछ मार्गों पर यात्रियों की मांग अधिक मिलने के बाद इन रूट को शामिल करने का फैसला लिया गया। नई व्यवस्था के तहत बॉटनिकल गार्डन से चार मूर्ति चौक, सूरजपुर होते हुए कासना, सिटी सेंटर से सेक्टर-62 और चार मूर्ति चौक होते हुए नोएडा एयरपोर्ट तथा सेक्टर-37 से परी चौक, बिलासपुर और दनकौर जैसे मार्गों पर बसें चलेंगी। इसके अलावा एडवंट, नॉलेज पार्क, स्वर्ण नगरी और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले रूट भी प्रस्तावित संचालन सूची में शामिल हैं। प्राधिकरण यात्रियों की जरूरत के अनुसार भविष्य में अन्य रूटों का सर्वे भी कराएगा।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि शहरवासियों के लिए सार्वजनिक परिवहन को सुगम बनाना प्राथमिकता है। इसके लिए ई-बसों की संख्या बढ़ाने, किराया कम रखने और अधिक यात्रियों वाले मार्गों पर बसों का संचालन करने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों को दो बसों के बीच का अंतराल कम करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को बसों के लिए अधिक देर तक इंतजार न करना पड़े। नई बसों और आठ रूटों पर संचालन से शहर के प्रमुख आवासीय, औद्योगिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।