Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खुला नाला बना खतरा, इरोस संपूर्णम के सामने हादसे की आशंका
● मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्र-छात्राओं और दंपतियों को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
● त्योहारों से पहले गौतमबुद्धनगर पुलिस अलर्ट, अपराधियों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
● एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल जल्द पारित करे सरकार, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने उठाई मांग
● ग्रेनो प्राधिकरण में संविदा खत्म, फिर भी काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारी
● दिवाली से पहले रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन
● ग्रेटर नोएडा में अब 8 रूट पर दौड़ेंगी ई-बसें, बेड़े में शामिल हुईं 10 नई बसें
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर
● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात
मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्र-छात्राओं और दंपतियों को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
गौतमबुद्धनगर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए पुलिस कमिश्नरेट की ओर से मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
- sakshi choudhary
- 17 Oct, 2026
गौतमबुद्धनगर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए पुलिस कमिश्नरेट की ओर से मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 16 अक्टूबर को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुनिति ने मिशन शक्ति टीम, एनजीओ टीम और महिला कल्याण विभाग की मौजूदगी में आर.एल. इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। इसमें छात्र-छात्राओं और दंपतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने और लोगों को सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी देना रहा।
गोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, महिला सहायता सेवाओं, आपातकालीन पुलिस रिस्पॉन्स और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में बताया गया। छात्र-छात्राओं ने पुलिस व्यवस्था, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और कानून से जुड़े सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल तरीके से जवाब दिया। वहीं, मौजूद दंपतियों से उनकी पूर्व में दर्ज शिकायतों और दिए गए प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण को लेकर फीडबैक लिया गया। पुलिस के अनुसार, अधिकांश प्रतिभागियों ने शिकायतों के समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण पर संतोष जताया तथा पुलिस के व्यवहार की सराहना की।
कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। इनमें महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन 181 शामिल हैं। इसके अलावा साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए आधिकारिक पोर्टल की जानकारी देते हुए जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक, मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत विभिन्न विभागों और आमजन के सहयोग से ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं और बालिकाएं अपने अधिकारों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक हो सकें।