Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● E20 पेट्रोल का असर आपकी थाली पर! महंगे हो सकते हैं अंडे और चिकन, जानिए क्या है वजह ● Delhi Air Quality: 10 साल में 24 अक्टूबर को सबसे साफ रही दिल्ली की हवा, AQI 191 पर पहुंचा! जानें कैसे मिली राहत ● Greater Noida News: पुराने हैबतपुर के डूब क्षेत्र में चला बुलडोजर, 40 हजार वर्ग मीटर जमीन से हटाया अवैध निर्माण ● Greater Noida News: प्रदूषण रोकने के लिए प्राधिकरण की मुहिम तेज, 224 एंटी स्मॉग गन और 107 वाटर टैंकर लगाए ● क्या है PHP? सुरक्षा खामी से 70% वेबसाइटों पर मंडराया खतरा, ब्रिटेन ने क्यों दी 72 घंटे का राशन रखने की सलाह? ● दिवाली पर सस्ता सजावटी सामान कहां मिलेगा, Blinkit या Zepto? ● Varanasi Air Show: पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और सीएम योगी कल देखेंगे एयर शो ● Health Alert: शरीर में कॉपर की कमी से कमजोर हो सकती है इम्युनिटी, दिल की सेहत पर भी पड़ सकता है असर ● Delhi News: राहुल गांधी को व्यापारियों की चिट्ठी, 1 नवंबर की महारैली टालने की अपील ● HIV Cases: वाराणसी में 10 महीने में 900 नए एचआईवी संक्रमित, आधे से ज्यादा किशोर और युवा

Greater Noida News: पुराने हैबतपुर के डूब क्षेत्र में चला बुलडोजर, 40 हजार वर्ग मीटर जमीन से हटाया अवैध निर्माण

ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण और जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को प्राधिकरण की टीम ने पुराने हैबतपुर गांव के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
top-news

ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण और जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को प्राधिकरण की टीम ने पुराने हैबतपुर गांव के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के आदेश पर की गई। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, करीब 40,000 वर्ग मीटर जमीन पर कॉलोनी बसाने की तैयारी की जा रही थी। इसके लिए जमीन पर बाउंड्री बनाकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम ने पुलिस के सहयोग से अवैध निर्माण को हटाया।


40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बसाई जा रही थी कॉलोनी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ग्राम पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र में कालोनाइजर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। यहां बाउंड्री बनाकर कॉलोनी बसाने की तैयारी थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-1 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर के नेतृत्व में प्रबंधक प्रशांत समाधिया और अन्य कर्मचारियों की टीम ने पुलिस की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश की गई, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


CEO ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग को अवैध निर्माण और जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व कर रहे प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण करना नियमों के खिलाफ है। ऐसे मामलों में कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


जमीन खरीदने से पहले जरूर करें जांच

प्राधिकरण ने आम लोगों से अपील की है कि वे कॉलोनाइजरों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई न गंवाएं। ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर उसकी स्थिति और वैधता की जानकारी जरूर लें। कई बार सस्ती जमीन या प्लॉट का लालच देकर लोगों को ऐसी जमीन बेचने की कोशिश की जाती है, जहां निर्माण की अनुमति नहीं होती। इसलिए जमीन खरीदने से पहले जरूरी दस्तावेजों और प्राधिकरण की अनुमति की जांच करना बेहद जरूरी है।


दोबारा कब्जा किया तो होगी कानूनी कार्रवाई

पुराने हैबतपुर के डूब क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने लोगों से नियमों का पालन करने और जमीन खरीदने से पहले पूरी जानकारी जुटाने की अपील की है।