Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Pollution से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स, इम्यूनिटी रहेगी मजबूत ● UP Weather Alert: यूपी में अर्नब चक्रवात का असर, 31 अक्टूबर तक आंधी-बारिश की चेतावनी ● Investment Hub UP: वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य, निवेश और इंडस्ट्री पर योगी सरकार का फोकस ● नोएडा के सेक्टर-63 में पिंक बूथ शुरू, महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी पुलिस सहायता ● ग्रेटर नोएडा के भनौता में प्राधिकरण का बुलडोजर, 40 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त ● विश्व खाद्य दिवस पर शारदा विश्वविद्यालय में सतत पोषण और खाद्य सुरक्षा पर मंथन ● UP TGT Recruitment 2026: 17,735 पदों के आरक्षण पर विवाद, OBC-SC-ST को कम सीटें मिलने के आरोप पर आयोग ने क्या कहा? ● UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा निर्देश, 3 साल से एक जिले में तैनात अफसरों के होंगे तबादले ● Delhi News: दिवाली-छठ पर रेलवे की बड़ी तैयारी, निजामुद्दीन स्टेशन पर ₹4.25 करोड़ से बढ़ेगी रोशनी ● ग्रेटर नोएडा में ₹654 करोड़ का निवेश, GCC नीति के तहत चार कंपनियों को मंजूरी

ग्रेटर नोएडा के भनौता में प्राधिकरण का बुलडोजर, 40 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

ग्रेटर नोएडा के ग्राम भनौता में अवैध कब्जे और प्लॉटिंग के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है।
top-news

ग्रेटर नोएडा के ग्राम भनौता में अवैध कब्जे और प्लॉटिंग के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने अधिसूचित क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्राधिकरण के अनुसार मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है। आरोप है कि कॉलोनाइजर इस जमीन पर बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी कर रहे थे।


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। उप महाप्रबंधक विजय रावल ने बताया कि भनौता के खसरा संख्या 371 और 372 की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-2 की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त किया। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई कार्रवाई लगभग दो घंटे तक चली। इसके अलावा भनौता में अधिसूचित क्षेत्र के तहत बन रहे विला और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए सीलिंग की गई।

प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट किया कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण और कब्जे की अनुमति नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जमीन खरीदने से पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से उसकी स्थिति और वैधता की जानकारी जरूर लें। प्राधिकरण ने लोगों को चेताया है कि अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से उनकी मेहनत की कमाई फंस सकती है। **Illegal Plotting और Unauthorized Construction** के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।