Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला ● भूटान में ग्लेशियर झील फटने से आई बाढ़, भारत में अलर्ट: आखिर क्या होता है GLOF, हिमालय में क्यों बढ़ रहा है खतरा? ● यूपी दौरे पर अमित शाह को अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते', दिल्ली रैली में भी होंगे शामिल ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में धूमधाम से मना दिवाली उत्सव, रंगोली-डांस और दीया सजावट प्रतियोगिताओं ने मोहा मन ● ग्रेटर नोएडा में भूजल दोहन के खिलाफ आंदोलन करेगा करप्शन फ्री इंडिया संगठन, किसानों को शिक्षा-चिकित्सा में छूट दिलाने की मांग ● ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में रात 12 बजे तक होगी स्ट्रीट लाइटों की जांच, 6 नवंबर तक खुद निरीक्षण करेंगी ACEO प्रेरणा सिंह ● Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गोल्ड करीब 1,000 रुपये टूटा; चांदी ₹4,000 से ज्यादा सस्ती ● UP Election 2027: अमित शाह का बड़ा एलान, तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो यूपी में लागू होगा UCC

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में रात 12 बजे तक होगी स्ट्रीट लाइटों की जांच, 6 नवंबर तक खुद निरीक्षण करेंगी ACEO प्रेरणा सिंह

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में अंधेरे की समस्या दूर करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है।
top-news

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में अंधेरे की समस्या दूर करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है। इसके तहत प्राधिकरण की टीम रोजाना शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक स्ट्रीट लाइट और डेकोरेटिव लाइटों की जांच करेगी। प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) प्रेरणा सिंह भी 6 नवंबर तक विभिन्न औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगी। जहां भी लाइटें बंद मिलेंगी या प्रकाश व्यवस्था में कमी पाई जाएगी, वहां तत्काल सुधार कराया जाएगा।

इस संबंध में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ACEO प्रेरणा सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट और डेकोरेटिव लाइट लगाने के लिए प्राधिकरण का आभार जताया। साथ ही बिसरख गोलचक्कर, चौगानपुर गोलचक्कर, घंटा चौक, सूरजपुर और एलजी गोलचक्कर से पी-3 गोलचक्कर तक आकर्षक लाइटें लगाने का सुझाव दिया। औद्योगिक क्षेत्रों के प्रमुख प्रवेश और निकास द्वारों पर भी बेहतर प्रकाश व्यवस्था की मांग उठाई गई।

बैठक में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने और अंधेरे वाले स्थानों (Dark Zones) पर नई लाइटें लगाने का मुद्दा भी उठाया गया। IBA प्रतिनिधियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में रात की शिफ्ट में काम करने वाले श्रमिकों और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त रोशनी जरूरी है। ACEO प्रेरणा सिंह ने आश्वासन दिया कि प्राधिकरण इस दिशा में गंभीरता से काम कर रहा है और निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर कराया जाएगा। प्राधिकरण और औद्योगिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय से शहर की प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद है।