Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी
● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक
● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी
● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया
● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव
● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला
● भूटान में ग्लेशियर झील फटने से आई बाढ़, भारत में अलर्ट: आखिर क्या होता है GLOF, हिमालय में क्यों बढ़ रहा है खतरा?
● यूपी दौरे पर अमित शाह को अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते', दिल्ली रैली में भी होंगे शामिल
● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में धूमधाम से मना दिवाली उत्सव, रंगोली-डांस और दीया सजावट प्रतियोगिताओं ने मोहा मन
Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
- sakshi choudhary
- 31 Oct, 2026
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के अनुमोदन और 31 अक्टूबर 2026 को हुई पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसले के बाद छह निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस फेरबदल में सेक्टर-63, सेक्टर-49 और फेस-3 थानों के प्रभारी बदले गए हैं। संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी?
जारी तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक सर्वेश चन्द्र को थाना AHTU से हटाकर थाना सेक्टर-63 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक देवेन्द्र शंकर पाण्डेय को सेंट्रल नोएडा की IT Cell से स्थानांतरित कर थाना सेक्टर-49 का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक रामप्रसाद को थाना सेक्टर-49 के प्रभारी पद से हटाकर AHTU का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक रहे सुभाष-चन्द्र को हटाकर सेंट्रल नोएडा की IT Cell में भेजा गया है।
मनोज कुमार बने फेस-3 के नए थाना प्रभारी
तबादला सूची में उपनिरीक्षक मनोज कुमार का नाम भी शामिल है। वह इससे पहले बिसरख थाना क्षेत्र की सेक्टर-3 नूमेड (एस्टर) चौकी के प्रभारी थे। अब उन्हें थाना फेस-3 का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह को चुनाव सेल के साथ-साथ सूरजपुर कचहरी की न्यायालय सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जनशिकायतों पर कार्रवाई के बीच पुलिस विभाग में बदलाव
यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है, जब हाल ही में पुलिस कमिश्नरेट में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को लेकर कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई थी। पांच उपनिरीक्षकों को निलंबित किया गया था, जबकि कुछ ACP और थाना प्रभारियों के खिलाफ प्रारंभिक विभागीय जांच शुरू की गई थी। पुलिस प्रशासन की ओर से शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण तथा पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।