Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त ● ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित ● ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस की पहली ऑफलाइन परीक्षा संपन्न, 5 मिनट में बच्चों ने हल किए 100 सवाल ● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला

ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस की पहली ऑफलाइन परीक्षा संपन्न, 5 मिनट में बच्चों ने हल किए 100 सवाल

ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस इंस्टीट्यूट सेंटर की पहली ऑफलाइन परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
top-news

ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस इंस्टीट्यूट सेंटर की पहली ऑफलाइन परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस परीक्षा में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा, एकाग्रता एवं तेज गति से सवाल हल करने की क्षमता का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों की बौद्धिक क्षमता को परखने के साथ-साथ उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की संस्थापक मेघा खुराना के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रिंस भाटी, अंकुल खुराना और रितेश बत्रा मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को अपने हाथों से पुरस्कार वितरित किए। परीक्षा की सबसे खास बात यह रही कि बच्चों ने महज पांच मिनट में 100 प्रश्न हल करके अपनी असाधारण प्रतिभा और तेजी का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। जूनियर कैटेगरी में आश्वी मौर्या ने प्रथम, युवान बंसल ने द्वितीय और अरिहान सोमकुवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैटेगरी A में अर्नब अग्रवाल प्रथम, युवान अग्रवाल द्वितीय और वैदेही बिंद्रा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, कैटेगरी E में परिज्ञा परिचेता ने पहला, अनुषा सोनी ने दूसरा, मनन यादव ने तीसरा और निष्ठा सिन्हा ने चौथा स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। संस्थान की ओर से सभी विजेताओं, प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।