Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त ● ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित ● ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस की पहली ऑफलाइन परीक्षा संपन्न, 5 मिनट में बच्चों ने हल किए 100 सवाल ● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला

ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित

ग्रेेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 स्थित पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
top-news

ग्रेेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 स्थित पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य संयोजक राजकुमार नागर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर देश और प्रदेश की कई राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र तथा भाजपा के राष्ट्रीय सचिव जयप्रकाश छावड़ी (जेपी भाई) उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर और राजस्थान के विधायक उदयलाल भड़ाना सहित कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रकाश मावी ने की। इस दौरान अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। महासभा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैसला को 'लौह पुरुष रत्न' सम्मान प्रदान किया गया। वहीं, राम प्रकाश मावी को 'गुर्जर रत्न' और रूपचंद नागर को 'अति विशिष्ट प्रतिभा सम्मान' से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और युवाओं को उनके योगदान से प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में डीएन सिंह, इलम सिंह नगर, सुखबीर आर्य, शेर सिंह भाटी, विवेक बैसला, अमरजीत चौधरी, चंदरवीर नागर, सोनू गुर्जर, शिवा भाटी, अमित रूपवास और अशोक भाटी पाली सहित महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। आयोजन में क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार नागर ने किया। आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, प्रतिभा सम्मान और सरदार पटेल के विचारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।