Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● खुर्जा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2100 लीटर सरसों का तेल बरामद; 1300 लीटर एक्सपायरी, ट्रेडर्स की बिक्री पर रोक
● अखिलेश यादव का बड़ा एलान, 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे; बोले- जो शुभ रहा है, वही फिर से करूंगा
● दिवाली से पहले ही जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा, AQI 300 के पार; डॉ. रणदीप गुलेरिया ने दी स्वास्थ्य को लेकर चेतावनी
● NEET PG में बड़े बदलाव की तैयारी, पर्सेंटाइल की जगह लागू हो सकती है रैंक आधारित व्यवस्था; 2027 से बदल सकते हैं दाखिले के नियम
● Greater Noida: PNB घोटाले में 22 से 35 करोड़ रुपये तक की कथित हेराफेरी का आरोप, सैकड़ों किसान और खाताधारक महापंचायत में जुटे
● आईफोन को टक्कर देने आ रहा Cyclon AI स्मार्टफोन, खुद बनाएगा ऐप और बिना छुए पूरे करेगा आपके काम
● अयोध्या दीपोत्सव: 'समाज को बांटती है जाति की जड़ता', सीएम योगी बोले- साझा आस्था और संस्कृति जोड़ती है लोगों को
● धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में उछाल, 500 रुपये महंगा हुआ 24 कैरेट गोल्ड; चांदी 2 लाख रुपये से नीचे
● ग्रेटर नोएडा की सेवियर ग्रीनआर्च सोसाइटी की अनूठी पहल, कपड़े दान कर जरूरतमंद परिवारों की दिवाली बनाई खुशहाल
● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त
ग्रेटर नोएडा की सेवियर ग्रीनआर्च सोसाइटी की अनूठी पहल, कपड़े दान कर जरूरतमंद परिवारों की दिवाली बनाई खुशहाल
ग्रेटर नोएडा। त्योहारों की खुशियां बांटने से बढ़ती हैं और इसी भावना को साकार करते हुए ग्रेटर नोएडा की सेवियर ग्रीनआर्च सोसाइटी के निवासियों ने सराहनीय पहल की है।
- sakshi choudhary
- 03 Nov, 2026
ग्रेटर नोएडा। त्योहारों की खुशियां बांटने से बढ़ती हैं और इसी भावना को साकार करते हुए ग्रेटर नोएडा की सेवियर ग्रीनआर्च सोसाइटी के निवासियों ने सराहनीय पहल की है। सोसाइटी में आयोजित 'सेवियर ग्रीनआर्च क्लोथ डोनेशन ड्राइव-2026' का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अभियान के तहत निवासियों ने बड़ी संख्या में कपड़े, साड़ियां और अन्य उपयोगी वस्त्र दान किए, जिन्हें जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया गया। अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ-साथ वस्त्रों के पुनः उपयोग को बढ़ावा देना भी रहा। खास बात यह रही कि दान किए गए अधिकांश कपड़े अच्छी और उपयोग योग्य स्थिति में थे।
अभियान के तहत कपड़ों को एकत्र करने से लेकर उनकी छंटाई, ट्रक में लोडिंग, परिवहन और जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरण तक की पूरी प्रक्रिया स्वयंसेवकों ने सामूहिक प्रयास से पूरी की। ईएमसीटी (Ethomart Charitable Trust) की संस्थापक एवं समाजसेवी रश्मि पाण्डेय ने कहा कि यह अभियान केवल पुराने कपड़ों के संग्रह और वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों तक सम्मान, अपनापन और स्नेह पहुंचाने की पहल है। उन्होंने कहा कि ग्रीनआर्च के निवासियों ने जिस संवेदनशीलता के साथ उपयोगी वस्त्र दान किए, उससे कई परिवारों के घरों में दिवाली की खुशियां पहुंच सकीं। वहीं, सोसाइटी निवासी किसलय कृष्णवंशी ने कहा कि अभियान की सफलता सामुदायिक एकजुटता और सामूहिक श्रमदान का उदाहरण है। कपड़ों के संग्रह से लेकर वितरण तक सभी लोगों ने समय और श्रम देकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।
इस अभियान में पंकज कुमार, चंद्रशेखर, लालटू, अतुल जैन, डीपी सिंह, गौतम भाटिया, सरिता सिंह, निशांत, अमित गिरी, अमित राय, किसलय कृष्णवंशी और रश्मि पाण्डेय सहित अनेक लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया। सोसाइटी की हाउसकीपिंग टीम ने भी कपड़ों के संग्रह, लोडिंग और अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने सभी निवासियों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह अभियान साबित करता है कि समाज के लोग मिलकर छोटी-छोटी कोशिशों से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में बड़ी खुशियां ला सकते हैं।