Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली के चावड़ी बाजार में अनधिकृत निर्माण के दौरान इमारत ढही, एमसीडी के दो अधिकारी निलंबित ● दिल्ली में गंभीर हुआ वायु प्रदूषण, 22 केंद्रों पर AQI 400 पार; 6 से 8 नवंबर तक और बिगड़ सकती है हवा ● यूपी के 14.82 लाख कर्मचारियों को दिवाली बोनस, अधिकतम 6,908 रुपये मिलेंगे ● दीपावली पर सजावटी लाइटों से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, प्रमुख चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण ● ग्रेटर नोएडा में बनेंगे चार नए बारात घर, 32 करोड़ रुपये होंगे खर्च! शादी-समारोह के लिए मिलेगी राहत ● ग्रेटर नोएडा के 64 गांवों में लगेंगी LED स्ट्रीट लाइटें, 9 करोड़ रुपये होंगे खर्च; एयरपोर्ट रूट भी होगा रोशन ● दिवाली पर गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा का बड़ा प्लान, 10 जोन और 26 सेक्टर में बंटा पुलिस कमिश्नरेट ● दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ! प्रदूषण से फिलहाल राहत नहीं ● ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक विकास के लिए CM योगी से मिले IBA प्रतिनिधिमंडल, 10 सुझावों का ज्ञापन सौंपा ● गौर अंडरपास से राहत, तिलपता पर अब भी आफत!

ग्रेटर नोएडा में बनेंगे चार नए बारात घर, 32 करोड़ रुपये होंगे खर्च! शादी-समारोह के लिए मिलेगी राहत

शहर के चार क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जल्द ही शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए बारात घरों की सुविधा मिलने जा रही है।
top-news

शहर के चार क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जल्द ही शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए बारात घरों की सुविधा मिलने जा रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सूथियाना गांव, सेक्टर म्यू-1, म्यू-2 और ओमीक्रोन-2 में चार नए सामुदायिक केंद्रों के निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं पर करीब 32 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। बारात घर बनने से स्थानीय निवासियों को महंगे मैरिज हॉल बुक कराने और समारोहों के लिए दूर जाने की जरूरत कम होगी।


जनप्रतिनिधियों और निवासियों की मांग पर मिली मंजूरी


प्राधिकरण के अनुसार, इन क्षेत्रों में बारात घर बनाने की मांग स्थानीय निवासियों, आरडब्ल्यूए और जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार उठाई जा रही थी। इस संबंध में हुई बैठकों में भी सामुदायिक केंद्रों की जरूरत सामने आई थी। स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भी इन परियोजनाओं की पैरवी की थी। इसके बाद प्राधिकरण ने चारों स्थानों पर निर्माण के प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

सूथियाना में 590 वर्ग मीटर में बनेगा बारात घर


सूथियाना में बनने वाला बारात घर करीब 590 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। इसके निर्माण पर लगभग 2.92 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यहां पार्टी हॉल, लॉबी, किचन, शौचालय, इंडोर गेम्स और वाहनों की पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। परियोजना की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण के लिए निविदा जारी की जाएगी। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे पूरा करने में करीब एक साल का समय लग सकता है।

वहीं, सेक्टर म्यू-1 में बारात घर के निर्माण पर 9.39 करोड़ रुपये, म्यू-2 में 9.40 करोड़ रुपये और ओमीक्रोन-2 में 10.10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इन तीनों सामुदायिक केंद्रों का क्षेत्रफल लगभग 4,800 से 5,000 वर्ग मीटर प्रत्येक होगा। ये दो मंजिला इमारतें होंगी, जिनमें पार्टी हॉल, रसोईघर, आधुनिक लाइब्रेरी और पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय बनाए जाएंगे।

निर्धारित समय में निर्माण पूरा कराने के निर्देश


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर के सेक्टरों और गांवों में सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार करने पर जोर दे रहा है। प्राधिकरण के मुताबिक, अधिकांश गांवों और सेक्टरों में बारात घर बन चुके हैं या निर्माण की प्रक्रिया में हैं। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को चारों सामुदायिक केंद्रों का निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्थानीय निवासियों को जल्द इनका लाभ मिल सके।