Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली के चावड़ी बाजार में अनधिकृत निर्माण के दौरान इमारत ढही, एमसीडी के दो अधिकारी निलंबित ● दिल्ली में गंभीर हुआ वायु प्रदूषण, 22 केंद्रों पर AQI 400 पार; 6 से 8 नवंबर तक और बिगड़ सकती है हवा ● यूपी के 14.82 लाख कर्मचारियों को दिवाली बोनस, अधिकतम 6,908 रुपये मिलेंगे ● दीपावली पर सजावटी लाइटों से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, प्रमुख चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण ● ग्रेटर नोएडा में बनेंगे चार नए बारात घर, 32 करोड़ रुपये होंगे खर्च! शादी-समारोह के लिए मिलेगी राहत ● ग्रेटर नोएडा के 64 गांवों में लगेंगी LED स्ट्रीट लाइटें, 9 करोड़ रुपये होंगे खर्च; एयरपोर्ट रूट भी होगा रोशन ● दिवाली पर गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा का बड़ा प्लान, 10 जोन और 26 सेक्टर में बंटा पुलिस कमिश्नरेट ● दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ! प्रदूषण से फिलहाल राहत नहीं ● ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक विकास के लिए CM योगी से मिले IBA प्रतिनिधिमंडल, 10 सुझावों का ज्ञापन सौंपा ● गौर अंडरपास से राहत, तिलपता पर अब भी आफत!

दीपावली पर सजावटी लाइटों से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, प्रमुख चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण

दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर को रोशनी से जगमगाने और सुंदर बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।
top-news

दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर को रोशनी से जगमगाने और सुंदर बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, गोलचक्करों और रोटरी पर सजावटी लाइटें लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और हाईमास्ट लाइटों को भी दुरुस्त कर चालू कराया जा रहा है। प्राधिकरण का लक्ष्य त्योहारों के दौरान शहर के प्रमुख हिस्सों को रोशन रखने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है।


सूरजपुर से परी चौक तक सजावटी लाइटों से रोशन होंगी सड़कें


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग ने कई प्रमुख स्थानों पर सजावटी लाइटें लगाने और उन्हें चालू करने का काम शुरू कर दिया है। सूरजपुर घंटाघर चौक से मोजर बियर रोटरी तक नई सजावटी लाइटें लगाई गई हैं। वहीं, सूरजपुर घंटाघर चौक से परी चौक तक एक्सपो रोड की सभी सात रोटरी को झालर लाइटों से सजाया गया है। इसके अलावा 105 मीटर चौड़ी सड़क और जेपी स्टेडियम रोड की सजावटी लाइटें भी चालू कर दी गई हैं। तिलपता चौक से सिरसा तक 130 मीटर चौड़ी सड़क की आठ रोटरी पर भी सजावटी लाइटें जगमगा रही हैं।

14 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान


प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि 2 से 14 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रमुख मार्गों और रोटरी पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और हाईमास्ट लाइटों को ठीक कराया जाएगा। संबंधित कर्मचारियों को प्रतिदिन शाम छह बजे से रात 12 बजे तक निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर के प्रमुख स्थानों पर अंधेरा न रहे और खराब लाइटों को तत्काल ठीक कराया जा सके।

चौराहों पर लगेंगे आधुनिक डेकोरेटिव पोल


शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए प्रमुख चौराहों और गोलचक्करों पर आधुनिक डिजाइन के डेकोरेटिव पोल लगाने की योजना भी तैयार की जा रही है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों, पार्किंग और प्रमुख मार्गों पर आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के जरिए प्राधिकरण बेहतर प्रकाश व्यवस्था के साथ शहर को आकर्षक स्वरूप देना चाहता है। त्योहारों के दौरान रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त रहने से लोगों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी।