Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला 6 फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा
● ग्रेटर नोएडा में 85 रेहड़ी-पटरी वालों को मिले वेंडिंग प्लेटफॉर्म, 12 सेक्टरों में बनाए गए हैं 769 प्लेटफॉर्म
● यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए सब-इंस्पेक्टर, सीएम योगी बोले- अब भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार
● ग्रेटर नोएडा: दिवाली रंगोली के जरिए छात्राओं ने दिया सोशल मीडिया की लत से बचने का संदेश
● शारदा यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनी दिवाली, ‘दीवाली धमाल 2026’ और ‘दीपोत्सव’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
● यूपी में दो IAS अधिकारियों का तबादला, भवानी सिंह खंगारौत बने गन्ना आयुक्त
● दिल्ली की जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- प्रदूषण के लिए सिर्फ किसानों को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते
● दिल्ली के चावड़ी बाजार में अनधिकृत निर्माण के दौरान इमारत ढही, एमसीडी के दो अधिकारी निलंबित
● दिल्ली में गंभीर हुआ वायु प्रदूषण, 22 केंद्रों पर AQI 400 पार; 6 से 8 नवंबर तक और बिगड़ सकती है हवा
● यूपी के 14.82 लाख कर्मचारियों को दिवाली बोनस, अधिकतम 6,908 रुपये मिलेंगे
ग्रेटर नोएडा: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला 6 फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा
दिवाली के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सिरसा और डाढ़ा गांव के 127 किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटित किए हैं।
- sakshi choudhary
- 06 Nov, 2026
दिवाली के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सिरसा और डाढ़ा गांव के 127 किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटित किए हैं। शुक्रवार को 88 समान आकार के भूखंडों का ड्रॉ निकाला गया, जबकि अलग-अलग आकार के 39 भूखंडों के आवंटन पत्र सीधे किसानों को जारी किए गए। लंबे समय से आबादी भूखंड का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह दिवाली पर बड़ी राहत है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आवंटन प्रक्रिया पूरी कराई गई। एसीईओ सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व और एसीईओ सुमित यादव की मौजूदगी में ड्रॉ संपन्न हुआ। दोनों गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित होने के बाद से छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटन का मामला लंबित था। किसानों ने इस संबंध में प्राधिकरण के सीईओ से भी गुहार लगाई थी। इसके बाद संबंधित विभागों को जल्द आवंटन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए।
सिरसा के 120 और डाढ़ा के 7 किसानों को मिला लाभ
प्राधिकरण के ओएसडी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि सिरसा गांव के कुल 120 भूखंडों में से 81 समान आकार के भूखंड थे। इनका आकार 40 वर्ग मीटर से लेकर 500 वर्ग मीटर तक है। शुक्रवार को इन 81 भूखंडों का ड्रॉ कराया गया, जबकि शेष 39 अलग-अलग आकार के भूखंडों के आवंटन पत्र जारी किए गए। वहीं, डाढ़ा गांव के सात समान आकार वाले भूखंडों का भी ड्रॉ निकाला गया। इन किसानों को जल्द आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे।
एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। सिरसा और डाढ़ा की तरह अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी जल्द भूखंड आवंटित किए जाएंगे। प्राधिकरण इस प्रक्रिया को लगातार आगे बढ़ा रहा है।
आवंटन से किसानों के खिले चेहरे, प्राधिकरण के फैसलों की सराहना
ड्रॉ और आवंटन पत्र मिलने के बाद किसानों में खुशी देखने को मिली। किसानों ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद इतनी बड़ी संख्या में आबादी भूखंडों का आवंटन होना उनके लिए दिवाली का तोहफा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार और अन्य अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।
किसानों ने पिछली बोर्ड बैठक में उनके हित में लिए गए फैसलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छह फीसदी आबादी भूखंड की पात्रता में माता-पिता के साथ सास-ससुर को भी शामिल करने का निर्णय सराहनीय है। इसके अलावा किसानों की जमीन के मुआवजे में वृद्धि के प्रदेश सरकार के फैसले को भी महत्वपूर्ण बताया।
सीईओ एनजी रवि कुमार ने आबादी भूखंड से संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटन की प्रक्रिया लगातार जारी रखी जाए। जिन गांवों के पात्र किसानों को अभी तक प्लॉट नहीं मिले हैं, वहां आवंटन की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूरी कर जल्द भूखंड दिए जाएं।