Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● यूपी में PDA की काट के लिए BJP की नई रणनीति, पश्चिम क्षेत्र की कमान गुर्जर नेता नवाब सिंह नागर को
● दिल्ली से खुर्जा तक दौड़ सकती है नमो भारत ट्रेन, दादरी और दनकौर को जोड़ने की मांग
● Greater Noida News: 77.66 करोड़ रुपये के RERA बकाये पर तीन बिल्डर डायरेक्टर गिरफ्तार, 15 दिन के लिए जेल भेजे गए
● दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, दिवाली से पहले ही जहरीली हुई हवा
● महंगाई का एक और झटका! मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से 4 रुपये तक महंगा मिलेगा दूध
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण के चलते कक्षा 5 तक के स्कूल हाइब्रिड मोड में चलेंगे, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किए निर्देश
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भगवान चित्रगुप्त का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, श्रद्धालुओं को प्रसाद में बांटी गई कलम
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को मंजूरी मिलने पर विकास समिति ने जताई खुशी, बोली- अब आश्वासन नहीं, धरातल पर काम चाहिए
● यूपी: सीएम योगी ने 1,146 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, 4,300 किसान परिवारों को मिले 215 करोड़ रुपये
● दिल्ली में शुरू हुई यमुना क्रूज सेवा, 500 रुपये में मिलेगा 40 मिनट का सफर
महंगाई का एक और झटका! मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से 4 रुपये तक महंगा मिलेगा दूध
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है।
- sakshi choudhary
- 11 Nov, 2026
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। मदर डेयरी ने दूध की विभिन्न श्रेणियों की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 12 नवंबर 2026 से लागू होंगी। इस फैसले का असर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों में दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। कंपनी ने बढ़ती लागत और किसानों से दूध की खरीद कीमतों में इजाफे को इस फैसले की वजह बताया है। मदर डेयरी ने इस साल दूसरी बार दूध की कीमतों में बदलाव किया है। इससे पहले 14 मई 2026 को भी कंपनी ने दूध के दाम बढ़ाए थे।
जानिए अब कितनी होगी दूध की नई कीमत
मदर डेयरी के नए रेट के अनुसार फुल क्रीम दूध की कीमत 72 रुपये से बढ़ाकर 76 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। टोंड दूध अब 60 रुपये के बजाय 62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। डबल टोंड दूध की कीमत 54 रुपये से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं गाय के दूध के दाम में 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब यह 62 रुपये के बजाय 65 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इसके अलावा खुले वितरण यानी वेंडिंग मशीन से मिलने वाले टोंड दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। इस तरह अलग-अलग श्रेणियों के दूध पर 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक अतिरिक्त खर्च करना होगा।
क्यों बढ़ाए गए दूध के दाम?
मदर डेयरी के मुताबिक, किसानों से दूध खरीदने की लागत में बढ़ोतरी और उत्पादन से जुड़ी अन्य लागतों के कारण कीमतों में संशोधन किया गया है। कंपनी ने बताया कि असमान मानसून के कारण हरे और सूखे चारे की उपलब्धता प्रभावित हुई है। पिछले एक साल में हरे और सूखे चारे की कीमतों में करीब 20 प्रतिशत तक तथा पशु आहार की कीमतों में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा पैकेजिंग, परिवहन और अन्य परिचालन खर्च भी बढ़े हैं। कंपनी अपनी दूध बिक्री से होने वाली कमाई का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों से दूध खरीदने पर खर्च करती है। दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी रोजाना लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है। नई कीमतें लागू होने के बाद अब उपभोक्ताओं को रोजमर्रा के दूध के खर्च के लिए पहले से अधिक पैसे चुकाने होंगे।