Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● 16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना-2027 का स्व-गणना अभियान, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण
● छठ पूजा के लिए सज गए ग्रेटर नोएडा के बाजार, 21 घाटों पर होगी पूजा; आज नहाय-खाय से महापर्व की शुरुआत
● यूपी में PDA की काट के लिए BJP की नई रणनीति, पश्चिम क्षेत्र की कमान गुर्जर नेता नवाब सिंह नागर को
● दिल्ली से खुर्जा तक दौड़ सकती है नमो भारत ट्रेन, दादरी और दनकौर को जोड़ने की मांग
● Greater Noida News: 77.66 करोड़ रुपये के RERA बकाये पर तीन बिल्डर डायरेक्टर गिरफ्तार, 15 दिन के लिए जेल भेजे गए
● दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, दिवाली से पहले ही जहरीली हुई हवा
● महंगाई का एक और झटका! मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से 4 रुपये तक महंगा मिलेगा दूध
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण के चलते कक्षा 5 तक के स्कूल हाइब्रिड मोड में चलेंगे, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किए निर्देश
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भगवान चित्रगुप्त का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, श्रद्धालुओं को प्रसाद में बांटी गई कलम
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को मंजूरी मिलने पर विकास समिति ने जताई खुशी, बोली- अब आश्वासन नहीं, धरातल पर काम चाहिए
16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना-2027 का स्व-गणना अभियान, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण
जनगणना-2027 को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
- sakshi choudhary
- 13 Nov, 2026
जनगणना-2027 को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनगणना के दूसरे चरण में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या की गणना की जाएगी। इससे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा मिलेगी। इस दौरान लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार और आवास से जुड़ी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
RWA और AOA प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक
जनगणना अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता नगर जनगणना अधिकारी एवं प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने की। बैठक में ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक और ओएसडी लवगीत कौर भी मौजूद रहीं। इसमें विभिन्न सेक्टरों की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने प्रतिनिधियों से अपने-अपने सेक्टरों और सोसायटियों में लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक परिवारों का ऑनलाइन विवरण दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने को कहा।
इस पोर्टल पर दर्ज करें परिवार की जानकारी
स्व-गणना के लिए नागरिकों को https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। सबसे पहले राज्य और अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर के जरिए OTP सत्यापन किया जाएगा। पोर्टल पर परिवार के मकान और आवासीय स्थान से जुड़ी जानकारी के साथ परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भरना होगा। फॉर्म पूरा होने के बाद उसे सबमिट करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर एक विशेष Self Enumeration ID (SE ID) मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि बाद में जनगणना कर्मी घर पहुंचकर इसी आईडी के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे। यदि आईडी का मिलान नहीं होता है तो परिवार के सदस्यों का विवरण दोबारा दर्ज किया जा सकता है।
एसीईओ ने नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नगर जनगणना अधिकारी एवं एसीईओ सुमित यादव ने नागरिकों से स्व-गणना अभियान में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने RWA और AOA प्रतिनिधियों से भी अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने और जनगणना-2027 को सफल बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया।