Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● बाल दिवस पर एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज में सजा रंगोत्सव, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
● ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा की परियोजनाओं का प्रदर्शन, यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने किया प्राधिकरण के स्टॉल का निरीक्षण
● एडवोकेट मुकेश नागर को भाजपा ओबीसी मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।
● 16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना-2027 का स्व-गणना अभियान, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण
● छठ पूजा के लिए सज गए ग्रेटर नोएडा के बाजार, 21 घाटों पर होगी पूजा; आज नहाय-खाय से महापर्व की शुरुआत
● यूपी में PDA की काट के लिए BJP की नई रणनीति, पश्चिम क्षेत्र की कमान गुर्जर नेता नवाब सिंह नागर को
● दिल्ली से खुर्जा तक दौड़ सकती है नमो भारत ट्रेन, दादरी और दनकौर को जोड़ने की मांग
● Greater Noida News: 77.66 करोड़ रुपये के RERA बकाये पर तीन बिल्डर डायरेक्टर गिरफ्तार, 15 दिन के लिए जेल भेजे गए
● दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, दिवाली से पहले ही जहरीली हुई हवा
● महंगाई का एक और झटका! मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से 4 रुपये तक महंगा मिलेगा दूध
बाल दिवस पर एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज में सजा रंगोत्सव, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बाल दिवस के अवसर पर एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज, खेड़ी में शनिवार को ‘गोपीचंद कार्निवल-2026 (रंगोत्सव)’ का भव्य आयोजन किया गया।
- sakshi choudhary
- 15 Nov, 2026
बाल दिवस के अवसर पर एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज, खेड़ी में शनिवार को ‘गोपीचंद कार्निवल-2026 (रंगोत्सव)’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की रचनात्मकता, उत्साह और प्रतिभा से सराबोर नजर आया। कार्निवल में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, अभिभावकों ने भी बच्चों के बनाए मॉडल्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखकर उनका उत्साह बढ़ाया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न विषयों पर आधारित शैक्षणिक प्रदर्शनियां रहीं। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, आईटी, कंप्यूटर, विज्ञान और अटल टिंकरिंग लैब (ATL) के तहत विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल और वर्किंग प्रोजेक्ट तैयार किए। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपने प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा विद्यार्थियों ने फूड स्टॉल, गेम्स स्टॉल और गेमिंग जोन भी लगाए, जहां बच्चों और अभिभावकों ने खूब आनंद लिया। इन गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों को टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी निभाने का व्यावहारिक अनुभव भी मिला। वहीं, रंगारंग नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक करतार सिंह, मैनेजर जगत सिंह, प्रबंधन समिति के सदस्य राजेंद्र सिंह, भंवर सिंह और करण सिंह, प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह, प्रशासनिक प्रमुख सौरभ कुमार सिंह, पवन सिंह और जुही श्रीवास्तव मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। ‘गोपीचंद कार्निवल-2026 (रंगोत्सव)’ बच्चों के लिए यादगार अनुभव बनकर संपन्न हुआ।