Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सड़कों पर धूल मिलने पर दो कंपनियों पर 1.50 लाख का जुर्माना, तीनों ACEO ने किया निरीक्षण ● ग्रेटर नोएडा में निवेश करना चाहती हैं रूस की कंपनियां, प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हुई बैठक ● युवाओं के करियर से खिलवाड़ करने वालों को तबाह कर देंगे: सीएम योगी, बोले- रील नहीं, फ्यूचर स्क्रॉल कीजिए ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण रोकने के लिए प्राधिकरण ने तेज की मुहिम, नियम तोड़ने वालों पर लगेगा जुर्माना ● बाल झड़ने की वजह सिर्फ शैम्पू नहीं, शरीर में इस विटामिन की कमी भी बन सकती है कारण ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चौपाल रेस्टोरेंट में नूडल्स में बाल और मच्छर मिलने का आरोप, अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन ● Yogi Adityanath Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन ● Noida News: नोएडा की हवा फिर हुई खराब, सेक्टर-62 का AQI 369; दो दिन पहले ही हटाया गया था GRAP-3 ● गौतमबुद्ध नगर: 2009 के हत्या और जानलेवा हमले के मामले में 10 दोषियों को उम्रकैद, आर्म्स एक्ट में पांच को 3 साल की सजा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तीन ACEO के बीच विभागों का बंटवारा, प्रेरणा सिंह, सुमित यादव और नूपुर गोयल को मिली नई जिम्मेदारी

Noida News: नोएडा की हवा फिर हुई खराब, सेक्टर-62 का AQI 369; दो दिन पहले ही हटाया गया था GRAP-3

शहर में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। दो दिन पहले हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण हटा दिया गया था,
top-news

शहर में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। दो दिन पहले हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण हटा दिया गया था, लेकिन अब नोएडा की हवा फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 243 दर्ज किया गया, जबकि सेक्टर-62 में AQI बढ़कर 369 पहुंच गया। यह बेहद खराब श्रेणी में आता है।


सेक्टर-62 में सबसे ज्यादा प्रदूषण, कई इलाकों की हवा भी खराब

अलग-अलग सेक्टरों के AQI पर नजर डालें तो सेक्टर-62 की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक रही। यहां AQI 369 दर्ज किया गया। इसके अलावा सेक्टर-125 में 259, सेक्टर-39 में 243 और सेक्टर-116 में 229 एक्यूआई रहा। इन इलाकों में प्रदूषण का स्तर खराब से बहुत खराब श्रेणी के बीच बना हुआ है। वहीं, सेक्टर-150 का AQI 197, सेक्टर-1 का 185 और सेक्टर-110 का 184 दर्ज किया गया। इन इलाकों की हवा अपेक्षाकृत बेहतर रही, लेकिन प्रदूषण का स्तर पूरी तरह सामान्य नहीं कहा जा सकता। लगातार बढ़ते प्रदूषण से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों पर इसका ज्यादा असर पड़ सकता है।


प्रदूषण से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

डॉक्टरों के मुताबिक, AQI 201 से 300 के बीच होने पर लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से सांस लेने में परेशानी और गले में खराश जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। अनावश्यक रूप से खुले में ज्यादा शारीरिक मेहनत करने से बचें। सुबह और शाम प्रदूषण के दौरान सैर करने से परहेज करें। बाहर निकलते समय अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क पहनें। बच्चों और बुजुर्गों को प्रदूषित हवा में ज्यादा देर रहने से बचाएं। निर्माण स्थलों और सड़कों पर धूल कम करने के लिए पानी का छिड़काव करें।


नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों का AQI

सेक्टरAQI
सेक्टर-62369
सेक्टर-125259
सेक्टर-39243
सेक्टर-116229
सेक्टर-150197
सेक्टर-1185
सेक्टर-110184