Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात ● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी ● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन? ● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता

ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में एओए (अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन) के चुनाव कराने की मांग को लेकर किया गया सांकेतिक प्रदर्शन विवाद में घिर गया।
top-news

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में एओए (अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन) के चुनाव कराने की मांग को लेकर किया गया सांकेतिक प्रदर्शन विवाद में घिर गया। प्रदर्शन के दौरान एओए कार्यालय में मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद करीब 50 से 60 निवासी शिकायत लेकर बिसरख थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, एओए अध्यक्ष ने लगाए गए आरोपों का खंडन किया है।


एओए चुनाव की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

निवासियों का आरोप है कि एओए का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद सोसाइटी में नए चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। इसी के विरोध में रविवार को निवासी शांतिपूर्ण तरीके से सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान एओए कार्यालय में विवाद शुरू हो गया और मामला बढ़ गया।


महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप

प्रदर्शन में शामिल निवासियों ने आरोप लगाया कि विनोद नेगी, हिमांशु गौतम और विजय कुमार रस्तोगी ने महिलाओं के साथ अभद्रता और बदसलूकी की। वहीं, विनोद नेगी पर अनुज के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। निवासियों के मुताबिक, इस घटना में अनुज के हाथ और सिर में चोट आई है।

निवासी राम गोपाल ने बताया कि मोनिका सैनी, वंदना सिंह और विजेता सिंह के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। हालांकि, इन आरोपों पर एओए अध्यक्ष ने अपना पक्ष रखते हुए आरोपों को खारिज किया है।


50 से 60 निवासी पहुंचे बिसरख थाना

घटना के बाद प्रभावित महिलाओं समेत करीब 50 से 60 निवासी एकजुट होकर बिसरख थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर पूरे मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। निवासियों ने जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सोसाइटी में विरोध जताने वाले निवासियों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों और एओए अध्यक्ष के खंडन के बीच पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।