Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात ● ग्रेटर नोएडा के 10 से ज्यादा सेक्टरों के पार्कों का होगा कायाकल्प! ● ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सहारा समतल में 3 एकड़ जमीन कब्जामुक्त ● FSSAI का बड़ा एक्शन! दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड, पांच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी ● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन? ● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता

ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिला बार एसोसिएशन (कलेक्ट्रेट) की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
top-news

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिला बार एसोसिएशन (कलेक्ट्रेट) की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत दाखिल किए गए सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। 20 नवंबर को हुई नामांकन पत्रों की जांच में किसी भी प्रत्याशी का पर्चा निरस्त नहीं हुआ। साथ ही किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस भी नहीं लिया है। ऐसे में विभिन्न पदों पर चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। चुनाव अधिकारी की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 2 दिसंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा और इसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।


पांच पदों पर नौ प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन


चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट विनोद भाटी और एडवोकेट गौरव नागर के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट प्रीता कुमारी और एडवोकेट धर्मवीर सिंह आमने-सामने हैं। सचिव पद के लिए एडवोकेट राकेश कुमार शर्मा और एडवोकेट भीम सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की है। कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट सत्यदेव भाटी और एडवोकेट राहुल राठौर के बीच मुकाबला होगा। वहीं सहसचिव पद के लिए एडवोकेट नेहा चौहान ने ही नामांकन दाखिल किया है। इस पद पर उनके सामने कोई अन्य प्रत्याशी नहीं होने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। इस तरह चार पदों पर आठ प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा, जबकि सहसचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है।

2 दिसंबर को सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक मतदान


चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 2 दिसंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन शाम 4 बजे के बाद मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच तैयारियां शुरू हो गई हैं और प्रत्याशी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं। अब सभी की निगाहें मतदान के दिन पर टिकी हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर होने वाले मुकाबले के परिणाम से नई कार्यकारिणी की तस्वीर साफ होगी।