Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Greater Noida News: यीडा का मथुरा में बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध कब्जा! 27 करोड़ रुपये है कीमत ● नोएडा में यूनिटेक के खाली प्लॉटों से हटेगा अतिक्रमण, सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर तक दिया अल्टीमेटम ● Greater Noida News: बेटी की शादी से पहले घर में सिलिंडर ब्लास्ट, पिता-पुत्र की मौत; शादी का सामान जलकर राख ● ग्रेटर नोएडा: तिलपता से दादरी तक बनेगा 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड, रोजाना 2 लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 की जगह 75 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, जानें कब तक लागू रहेगी नई स्पीड लिमिट ● Delhi-NCR Weather: राजधानी में बढ़ी ठंड, दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में; कई इलाकों में AQI 300 पार ● Greater Noida News: ढकी नंबर प्लेट वाली क्रेटा का चालान करने पर ट्रैफिक कांस्टेबल पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर पिता पर अभद्रता के आरोप ● Greater Noida News: जेवर में रूसी कंपनी फार्मस्टैंडर्ड लगाएगी मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई? यीडा क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल ने देखी जमीन ● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात

Greater Noida News: ढकी नंबर प्लेट वाली क्रेटा का चालान करने पर ट्रैफिक कांस्टेबल पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर पिता पर अभद्रता के आरोप

सूरजपुर घंटा चौक पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रही एक हुंडई क्रेटा कार का चालान करना ट्रैफिक पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के लिए विवाद की वजह बन गया। कार की आगे और पीछे दोनों नंबर प्लेट सफेद कागज से ढकी हुई थीं।
top-news

सूरजपुर घंटा चौक पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रही एक हुंडई क्रेटा कार का चालान करना ट्रैफिक पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के लिए विवाद की वजह बन गया। कार की आगे और पीछे दोनों नंबर प्लेट सफेद कागज से ढकी हुई थीं। कांस्टेबल ने नियमों के उल्लंघन पर 30 हजार रुपये का चालान किया तो कार सवार युवक का उनसे विवाद हो गया। आरोप है कि युवक ने अपने पिता को फोन किया, जो नॉलेज पार्क कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर हैं। इसके बाद मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर पर कांस्टेबल के साथ अभद्रता करने के आरोप लगे। मामले में कांस्टेबल के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर की शाम हेड कांस्टेबल नकुल सूरजपुर घंटा चौक पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान यामाहा तिराहे की तरफ से आ रही क्रेटा कार को रुकने का इशारा किया गया। जांच के दौरान कार की दोनों नंबर प्लेट ढकी मिलीं। कांस्टेबल ने चालक से गाड़ी से बाहर आने को कहा, लेकिन वह बाहर नहीं आया। इसके बाद यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर कार का चालान कर दिया गया। खबर के मुताबिक, कार बीएस-4 डीजल श्रेणी की थी और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में प्रतिबंधित श्रेणी में आती थी। इस पर पहले भी चालान हो चुका था। कार्रवाई से नाराज युवक ने अपने पिता को फोन किया। इंस्पेक्टर के मौके पर पहुंचने के बाद एसओजी टीम को भी बुलाया गया। कांस्टेबल ने घटना की जानकारी अपने टीआई और टीएसआई को दी। आरोप है कि इसके बावजूद इंस्पेक्टर ने उनके साथ अभद्रता की।


घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें क्रेटा कार की पीछे की नंबर प्लेट पर सफेद कागज चिपका दिखाई दे रहा है। आगे की नंबर प्लेट भी ढकी हुई नजर आती है। वीडियो में पीछे से एक व्यक्ति नंबर प्लेट पर कागज चिपकाकर गाड़ी चलाने की बात कहता सुनाई देता है। दूसरी ओर, इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने कांस्टेबल से अभद्रता के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उनका बेटा कार लेकर गया था और नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने 30 हजार रुपये का चालान किया।


मामले में पहले कांस्टेबल को लाइन हाजिर किए जाने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया कि उन्हें फिलहाल निलंबित किया गया है। पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने का भी आरोप है। मामले की जांच एडीसीपी ट्रैफिक मनीषा सिंह को सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों के आरोपों और घटनाक्रम की जांच जारी है।