Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● संविधान दिवस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ, सेक्टर-3 में एक सप्ताह में शुरू होगा पानी की लाइन का काम ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर प्राधिकरण सख्त, 11 हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी! 36 निर्माणकर्ताओं को नोटिस ● ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का सरकारी प्रतिनिधिमंडल, 4 सांसद भी रहे शामिल ● YEIDA की 94वीं बोर्ड बैठक में 12 बड़े फैसलों पर लगी मुहर, कमाई चार गुना बढ़कर 7,071 करोड़ रुपये पहुंची ● नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 86 हजार घरों तक पहुंचेगी PNG, बिछेगी 490 KM लंबी पाइपलाइन; जानिए किन इलाकों को मिलेगा फायदा ● ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-2 में बनेगा 120 कमरों वाला इंटरनेशनल होटल, 2029 में शुरू होगा संचालन ● ग्रेटर नोएडा में 300 परिवारों की बिजली गुल, 6.87 लाख रुपये बकाया होने पर NPCL ने काटा कनेक्शन ● ग्रेटर नोएडा में UP इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए लगाई गईं फैंसी लाइटें गायब, अंधेरे में डूबी सड़क ● दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, 30 नवंबर तक कोहरे का अलर्ट; नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी बदलेगा मौसम ● ग्रेटर नोएडा में प्रमोशन से शिक्षकों ने किया किनारा, दूरदराज के स्कूलों में तैनाती नहीं चाहते शिक्षक

PM Modi: पीएम मोदी की यूके और मालदीव यात्रा पर सबकी नज़र! इन चीज़ो की मजबूती पर रहेगा फोकस

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जुलाई से यूनाइटेड किंगडम और मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इस बहुप्रतीक्षित दौरे की पूरी रूपरेखा जारी की। यह पीएम मोदी की यूके की चौथी यात्रा होगी
top-news

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जुलाई से यूनाइटेड किंगडम और मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इस बहुप्रतीक्षित दौरे की पूरी रूपरेखा जारी की। यह पीएम मोदी की यूके की चौथी यात्रा होगी, जहां वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे। इसके अलावा, वे बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात भी करेंगे, जो दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों का संकेत है।


PM Modi: जाने पीएम मोदी के दौरे पर क्या कहा विदेश सचीव विक्रम मिस्त्री

प्रधानमंत्री की इस यात्रा में आर्थिक सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर ज़ोर रहेगा। विदेश सचिव विक्रम मिस्री के अनुसार, पीएम मोदी लंदन में भारत-ब्रिटेन के शीर्ष व्यापारिक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे, जिससे निवेश और व्यापारिक साझेदारी को गति मिल सकती है। गौरतलब है कि 2021 में दोनों देशों ने अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदला था, जिसके बाद से लगातार उच्च स्तरीय संवाद होते रहे हैं। PM Modi की इस यात्रा में रक्षा, ऊर्जा, विज्ञान और तकनीक जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत किया जाएगा।


यूके यात्रा के बाद मालदीव जाएँगे पीएम मोदी 

यूके यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी 25 और 26 जुलाई को मालदीव की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। यह दौरा मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर हो रहा है। हाल के महीनों में भारत-मालदीव संबंधों में आई तल्खी के बीच यह यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है। कूटनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, PM Modi का यह दौरा दोनों देशों के बीच भरोसे की बहाली और क्षेत्रीय स्थिरता के लिहाज से निर्णायक साबित हो सकता है।