Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी ● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना ● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त ● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके ● PM मोदी की अपील के बाद RBI गवर्नर की दो टूक: ट्रेड डील का फायदा उठाने में भारतीय ● छह साल का इंतजार खत्म! नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन 5 खरीदारों को मिला मालिकाना हक ● गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले, 28 IPS अधिकारियों के तबादले ● एक्वा लाइन मेट्रो की टिकट मशीनें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; टिकट के लिए लग रहीं लंबी कतारें ● न्यू नोएडा में शामिल होने की आस लगाए बैठे एनटीपीसी क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार ● ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 254 के पार; चार मॉनिटरिंग स्टेशन बंद

CM Yogi: योगी सरकार की पहल से नदियों में लौटी रौनक, प्रदेश में लौट रही हरियाली

CM Yogi: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नदियों के पुनर्जीवन की ऐतिहासिक पहल ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। वर्षों से सूखी और अतिक्रमण की शिकार नदियां अब पुनः जीवन पा रही हैं। इस अभियान के अंतर्गत राज्य की 82 नदियों के किनारे अब तक 2 करोड़ 14 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।
top-news

CM Yogi: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नदियों के पुनर्जीवन की ऐतिहासिक पहल ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। वर्षों से सूखी और अतिक्रमण की शिकार नदियां अब पुनः जीवन पा रही हैं। इस अभियान के अंतर्गत राज्य की 82 नदियों के किनारे अब तक 2 करोड़ 14 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और ग्रामीण खुशहाली की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित हो रहा है।


CM Yogi: जालौन, झांसी और हमीरपुर बना उदाहरण

नदी किनारे पौधरोपण में जालौन जिला सबसे आगे रहा, जहां 31 लाख से अधिक पौधे रोपे गए। इसके बाद झांसी में 24 लाख और हमीरपुर में 16 लाख पौधे लगाए गए। यह कार्य राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के संयुक्त प्रयासों से संभव हुआ है। नदियों से जुड़े तालाबों की खुदाई से लेकर वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण, हर कदम पर तेजी और तत्परता देखने को मिल रही है।


हरियाली के साथ लौट रही समृद्धि

वहीं CM Yogi की सरकार में नदियों के पुनर्जीवन से जहां पर्यावरण में संतुलन आया है, वहीं किसानों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो रहा है, जिससे कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी और भूजल स्तर में सुधार हुआ है। यह अभियान भावी पीढ़ियों के लिए एक हरित भविष्य की नींव रख रहा है। जनसहयोग, प्रशासनिक सक्रियता और मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता के कारण अब प्रदेश एक बार फिर "हरित उत्तर प्रदेश" बनने की दिशा में अग्रसर है।