Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Lok Sabha: Operation Sindoor और Pahalgam Attack पर कांग्रेस ने शाह और मोदी सरकार पर बोला हमला, उठाए गंभीर सवाल

Lok Sabha: लोकसभा में सोमवार को Operation Sindoor और Pahalgam Attack पर हुए विशेष बहस के दौरान पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने गृहमंत्री अमित शाह पर सीधे तौर पर सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी लेने की मांग की।
top-news

Lok Sabha: लोकसभा में सोमवार को Operation Sindoor और Pahalgam Attack पर हुए विशेष बहस के दौरान पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने गृहमंत्री अमित शाह पर सीधे तौर पर सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी लेने की मांग की। Gaurav Gogoi सवाल उठाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के कितने फाइटर जेट गिरे और क्या सरकार इस नुकसान को जनता से छिपा रही है? उन्होंने रक्षामंत्री से भी आग्रह किया कि देश को सच बताएं, क्योंकि यह जानकारी सैनिकों और आम नागरिकों दोनों के लिए जरूरी है।


Lok Sabha: गौरव गोगोई ने राफेल विवाद पर उठाए सवाल, पूछे ये सवाल 

गौरव गोगोई ने Operation Sindoor और Pahalgam Attack का जिक्र करते हुए कहा कि देश के पास सिर्फ 35 राफेल लड़ाकू विमान हैं और अगर इनमें से कुछ को नुकसान पहुंचा है तो यह एक बहुत बड़ा नुकसान है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सरकार दावा करती है कि आतंकवाद की कमर तोड़ दी गई है, फिर उरी, पुलवामा, बालाकोट और अब पहलगाम जैसे हमले कैसे हो रहे हैं? Gaurav Gogoi ने बताया कि पहलगाम हमले को 100 दिन हो चुके हैं, लेकिन हमलावरों को अभी तक सजा नहीं मिली। उन्होंने Lok Sabha में रक्षा मंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि आतंकी पहलगाम तक कैसे पहुंचे।


प्रधानमंत्री के पहलगाम ना जाने पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मणिपुर का भी किया जिक्र 

इसी के साथ Operation Sindoor और Pahalgam Attack पर कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि सऊदी अरब से लौटने के बाद उन्हें पहलगाम जाना चाहिए था, लेकिन वे बिहार में एक राजनीतिक कार्यक्रम में चले गए। गोगोई ने कहा कि सिर्फ राहुल गांधी ही शहीदों के परिवारों से मिलने पहलगाम पहुंचे और उन्हें शहीद का दर्जा देने की बात कही। Gaurav Gogoi सरकार पर ‘अहंकार’ का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सवाल पूछे जाते हैं तो जवाब नहीं दिए जाते। कांग्रेस ने Lok Sabha में यह स्पष्ट किया कि वह सवाल पूछती रहेगी, चाहे सरकार जवाब दे या नहीं।