Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Asia Cup 2025: संसद में भारत-पाक मैच पर उठा सवाल, शिवसेना सांसद बोले - ‘क्यों खेलें उनके साथ क्रिकेट? ’

Asia Cup 2025: संसद के मानसून सत्र के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले आगामी एशिया कप 2025 क्रिकेट मुकाबले को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया। शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाते हुए भारत-पाक संबंधों पर तीखे सवाल किए।
top-news

Asia Cup 2025: संसद के मानसून सत्र के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले आगामी एशिया कप 2025 क्रिकेट मुकाबले को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया। शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाते हुए भारत-पाक संबंधों पर तीखे सवाल किए।


सावंत ने कहा, "हमने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। ऐसे में जब हम उनका कोई अन्य मंच पर सहयोग नहीं कर रहे, तो क्रिकेट जैसे खेल में उनके साथ क्यों खड़ा होना चाहिए?" उन्होंने स्पष्ट रूप से मांग की कि Asia Cup 2025 में भारत को पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार का क्रिकेट संबंध समाप्त कर देना चाहिए।


इस बयान के बाद संसद में कुछ अन्य दलों के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने इसे खेल और राजनीति को अलग रखने की जरूरत बताया, तो कुछ ने सावंत की चिंता को जायज ठहराया। गौरतलब है कि एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला एक हाई-वोल्टेज गेम माना जा रहा है, लेकिन अब यह मैच कूटनीतिक विवाद का रूप लेता दिख रहा है।