Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Pralay Missile: भारत ने ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया, DRDO ने दिखाई दमदार स्ट्राइक कैपेबिलिटी

Pralay Missile: भारत ने एक बार फिर अपनी रक्षा क्षमता का लोहा मनवाया है। डीआरडीओ द्वारा विकसित स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का 28 और 29 जुलाई 2025 को लगातार दो बार सफल परीक्षण किया गया। दोनों परीक्षण (Missile Test) भारतीय सेना की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किए गए
top-news

Pralay Missile: भारत ने एक बार फिर अपनी रक्षा क्षमता का लोहा मनवाया है। डीआरडीओ द्वारा विकसित स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का 28 और 29 जुलाई 2025 को लगातार दो बार सफल परीक्षण किया गया। दोनों परीक्षण (Missile Test) भारतीय सेना की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किए गए, ताकि मिसाइल की न्यूनतम और अधिकतम रेंज की जांच की जा सके। दोनों मौकों पर ‘प्रलय’ ने अपने लक्ष्य को सटीकता से भेदा और तकनीकी मानकों पर पूरी तरह खरी उतरी। यह परीक्षण भारत की शॉर्ट-रेंज स्ट्राइक कैपेबिलिटी को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम माने जा रहे हैं।


Pralay Missile: जाने क्या है प्रलय मिसाइल की खासियत 

जानकारी के लिए बता दे कि प्रलय मिसाइल एक क्विक रिएक्शन बैलिस्टिक मिसाइल है, जो जमीन से जमीन पर मार करने में सक्षम है। यह 150 से 500 किलोमीटर की दूरी तक दुश्मन के रडार, बंकर और एयरबेस को तबाह कर सकती है। इसकी सुपरसोनिक गति यानी आवाज से तेज रफ्तार, इसे बेहद खतरनाक बनाती है। लगभग 5 टन वजनी Pralay Missile जीपीएस और इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम से लैस है, जिससे यह दुश्मन की किसी भी चाल को नाकाम कर सटीक हमला करने में सक्षम है।


चीन-पाकिस्तान की चुनौतियों के लिए कारगर हथियार

‘प्रलय’ को खासतौर पर चीन और पाकिस्तान जैसी सीमावर्ती चुनौतियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह मिसाइल दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर कुछ ही मिनटों में घातक हमला करने की क्षमता रखती है। डीआरडीओ की  Pralay Missile की यह उपलब्धि भारत की सैन्य ताकत में एक और मजबूत कड़ी जोड़ती है और वैश्विक स्तर पर देश की सुरक्षा क्षमताओं को दर्शाती है।