Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

Bihar Election: बिहार चुनाव में दोहरे EPIC कार्ड विवाद का मामला आया सामने! विजय सिन्हा ने तेजस्वी के आरोपों पर दी सफाई, बताया प्रशासनिक त्रुटि

Bihar Election: बिहार की सियासत में इन दिनो EPIC को लेकर विवाद लगातार नज़र आ रहे है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा पर दो वोटर आईडी और उम्र में हेरफेर के गंभीर आरोप लगाए है। तेजस्वी का दावा है कि सिन्हा का नाम लखीसराय (EPIC: IAF3939337, उम्र 57) और बांकीपुर, पटना (EPIC: AFS0853341, उम्र 60) दोनों जगह मतदाता सूची में दर्ज है, जिससे चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठता है।
top-news

Bihar Election: बिहार की सियासत में इन दिनो EPIC को लेकर विवाद लगातार नज़र आ रहे है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने  उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा पर दो वोटर आईडी और उम्र में हेरफेर के गंभीर आरोप लगाए है। तेजस्वी का दावा है कि सिन्हा का नाम लखीसराय (EPIC: IAF3939337, उम्र 57) और बांकीपुर, पटना (EPIC: AFS0853341, उम्र 60) दोनों जगह मतदाता सूची में दर्ज है, जिससे चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठता है। इसके जवाब में विजय सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी कि अप्रैल 2024 में उन्होंने लखीसराय में नाम जुड़वाने और बांकीपुर से हटाने का आवेदन किया था, लेकिन तकनीकी चूक के कारण नाम नहीं हट सका।


Bihar Election: लगे आरोप पर विजय सिंहा ने दी ये सफाई 

उम्र में अंतर के आरोप पर विजय सिन्हा ने कहा कि उनकी सही उम्र प्रमाणपत्र के अनुसार दर्ज है और सुधार के लिए आवेदन पहले ही किया जा चुका है। उन्होंने 30 अप्रैल 2024 को बांकीपुर से नाम हटाने और उम्र सुधार के ऑनलाइन दस्तावेज भी पेश किए। सिन्हा ने इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि कोई फर्जीवाड़ा नहीं हुआ है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि राजद ‘जंगलराज की संस्कृति’ को बढ़ावा दे रहा है और संवैधानिक पद का दुरुपयोग कर रहा है, जबकि भाजपा पारदर्शिता में विश्वास रखती है।


जाने क्या कहता है कानून 

वहीं Bihar Election से पहले यह मामला जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 17 और 18 से जुड़ा है, जो दोहरे मतदाता पंजीकरण को गैरकानूनी मानता है। जानकारों के अनुसार, ऐसी तकनीकी त्रुटियां समय पर सुधारी जानी चाहिएं ताकि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे। हालांकि, यह विवाद बिहार में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची की शुद्धता पर जनता के बीच गहन चर्चा का विषय बन गया है, जिससे आगामी चुनावी माहौल और भी गरमाने की संभावना है।