Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

PM Modi: बिहार से पीएम मोदी का भावुक संबोधन! "मेरी मां को गाली देकर किया देश की बेटियों का अपमान"

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए Bihar Jeevika Nidhi Sahakari Sangh का शुभारंभ किया और महिला स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) को 105 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री भी शामिल रहे। पीएम मोदी ने कहा कि यह पहल महिलाओं को economic empowerment देगी और डिजिटल व्यवस्था से आसान ऋण सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान अपनी मां को लेकर विपक्ष द्वारा की गई टिप्पणियों पर भी भावुक प्रतिक्रिया दी।
top-news

प्रधानमंत्री ने कहा कि "RJD-Congress मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं।" उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह सिर्फ उनकी मां का नहीं, बल्कि देश की मां-बहन-बेटियों का अपमान है। उन्होंने बताया कि उनकी मां का राजनीति से कोई संबंध नहीं था, और अब वह इस दुनिया में भी नहीं हैं। बावजूद इसके, विपक्ष ने अपमानजनक टिप्पणी की। मोदी ने कहा कि बिहार की संस्कृति में मां के प्रति आस्था और सम्मान हमेशा सर्वोपरि रहा है, लेकिन इस प्रकार की भाषा ने पूरे बिहार को आहत किया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सशक्त बनाने वाली केंद्र सरकार की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार ने करोड़ों शौचालय बनवाए, PM Awas Yojana के तहत महिलाओं के नाम पर घर बनाए, Free Ration Scheme चलाई और "लखपति दीदी", "ड्रोन दीदी" व "बैंक सखी" जैसी योजनाओं से महिला उद्यमिता को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि empowered women are the backbone of Viksit Bharat.

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले महीनों में बिहार की NDA सरकार इस अभियान को और तेजी से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उनकी मां ने उन्हें देशसेवा का आशीर्वाद देकर राजनीति की राह पर भेजा था, और आज जब उनकी मां इस दुनिया में नहीं हैं, तब भी उन्हें गालियां सुननी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा, “मेरे दिल की पीड़ा, बिहार की जनता की पीड़ा भी है।”