Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

UP Politics Update: बिहार चुनाव परिणाम पर टिकी पूर्वांचल की निगाहें, तय होगा उत्तर प्रदेश का सियासी Future

UP Politics Update: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) का असर अब सिर्फ सीमित राज्य की राजनीति तक नहीं रहेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश, खासकर पूर्वांचल (Purvanchal) की सियासी दिशा तय करेगा। दरअसल, बिहार और पूर्वांचल के बीच सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक संबंध गहरे हैं। करीब 10 जिलों में “रोटी-बेटी” का नाता जुड़ा है, वहीं हजारों मजदूर जो यूपी में कार्यरत हैं, वोट डालने के लिए बिहार लौट रहे हैं। पहले चरण में 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में नीतीश सरकार के 16 मंत्री मैदान में हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
top-news

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार के नतीजे न केवल पूर्वांचल बल्कि पूरे यूपी की Political Strategy को प्रभावित करेंगे। उत्तर प्रदेश के करीब 20 विधानसभा क्षेत्र बिहार से सटे हैं. जिनमें गोपालगंज, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, सीवान और सारण प्रमुख हैं। वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र के अनुसार, “यह चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक तापमान बढ़ा रहा है। यदि NDA (National Democratic Alliance) जीतती है तो यूपी में भाजपा के लिए माहौल मजबूत होगा, वहीं अगर हार होती है तो विपक्षी दलों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास पैदा होगा।”

पूर्वांचल की राजनीतिक अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर इलाका है। भाजपा के नेता सुभाष कुशवाहा का मानना है कि पूर्वांचल का विकास बिहार में पार्टी की सत्ता वापसी की कुंजी बनेगा। वहीं समाजवादी चिंतक डॉ. मणेंद्र मिश्र का कहना है कि “बिहार के नतीजे Uttar Pradesh Politics की नई दिशा तय करेंगे।” उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी की सीमाओं के पार रहने वाले लोग अब बदलाव की बयार महसूस कर रहे हैं. जो आने वाले चुनावों में decisive factor साबित हो सकता है।