Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे ● प्रतीक भाटी 'बबली' बने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

Bihar Election 2025: भाजपा को मिली ऐतिहासिक बढ़त, नीतीश कुमार के बिना भी बन सकती है सरकार

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव संकेत दे दिया है। दो चरणों, 6 और 11 नवंबर में हुए मतदान के बाद सामने आए रुझानों में एनडीए को अप्रत्याशित बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। ताज़ा ट्रेंड्स के मुताबिक, एनडीए गठबंधन 243 में से 208 सीटों पर आगे है, जिससे यह तय माना जा रहा है कि राज्य में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। खास बात यह है कि पहली बार ऐसा संभव होता दिख रहा है कि भाजपा, नीतीश कुमार की जदयू के समर्थन के बिना ही सरकार बना लेगी। बहुमत के लिए आवश्यक 122 सीटों का आंकड़ा एनडीए ने रुझानों में आराम से पार कर लिया है।
top-news

रुझानों के अनुसार भाजपा 95 सीटों पर आगे है, जबकि जदयू 84 सीटों तक पहुंचती दिख रही है। लोजपा (रामविलास) 19, हम तीन और रालोमो दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। यदि केवल भाजपा के राजनीतिक समीकरण को देखें, तो भाजपा 95 सीटों के साथ पहले ही मजबूत स्थिति में है। रालोमो और हम के समर्थन से यह आंकड़ा 100 तक पहुंच जाता है। ऐसे में चिराग पासवान की लोजपा (आर) की 19 सीटों का साथ भाजपा को 119 पर ले आता है। यदि लोजपा (आर) तीन सीटें और जीत जाती है, तो 122 के बहुमत के आंकड़े को भाजपा बिना जदयू के भी हासिल कर लेगी। यही कारण है कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि क्या बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा और क्या यह कार्यकाल नीतीश कुमार के बिना शुरू होगा।

वहीं, महागठबंधन की स्थिति बेहद कमजोर दिख रही है। रुझानों के अनुसार, महागठबंधन केवल 28 सीटों पर आगे है, जिसमें राजद 24, कांग्रेस दो और वामदल दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। ओवैसी की एआईएमआईएम छह सीटों पर आगे है, जबकि अन्य श्रेणी की एक सीट पर बढ़त देखी जा रही है। इस परिणाम ने विपक्ष की उम्मीदों को झटका दिया है और बिहार की राजनीति में भाजपा को सबसे बड़े खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर दिया है। राज्य में नई सत्ता-गणित और नेतृत्व को लेकर अब चर्चा पूरे उफान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *