Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

RSS की संगठनात्मक तारीफ पर Digvijaya Singh की सफाई, बोले– कांग्रेस एकजुट, विचारधारा पर कोई मतभेद नहीं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस की संगठनात्मक ताकत की तारीफ किए जाने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।
top-news

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस की संगठनात्मक ताकत की तारीफ किए जाने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले दिए गए उनके बयान को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर चर्चाएं शुरू हो गईं। इस पूरे विवाद पर दिग्विजय सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी के भीतर विचारधारा को लेकर कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने भाजपा पर कांग्रेस में फूट डालने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए इसकी कड़ी निंदा की।


दिग्विजय सिंह ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार ऐसा परिवार है जिसने देश के लिए दो शहादतें दी हैं और उनके बीच मतभेद की बात करना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी संगठन को मजबूत करने की दिशा में जिला स्तर और उससे नीचे तक काम कर रहे हैं और इसकी प्रक्रिया चल रही है। दिग्विजय के अनुसार, संगठन को मजबूत करने या उसकी कार्यप्रणाली की चर्चा करना किसी भी तरह से गलत नहीं है।

इस विवाद के बीच कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद दिग्विजय सिंह के समर्थन में सामने आए। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं और उनके बयानों को संदर्भ में समझा जाना चाहिए। सलमान खुर्शीद ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में संवाद जरूरी है और किसी नेता की भूमिका या विचार सामने रखने पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। दिग्विजय सिंह ने साफ किया कि वे आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक विरोधी रहे हैं और आगे भी रहेंगे, लेकिन संगठनात्मक मजबूती की तारीफ करना अलग विषय है।