Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
सीएम योगी से मिले ‘Godan Movie’ के निर्माता, Trailer Launch के साथ गोसंरक्षण का संदेश
लखनऊ में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फिल्म ‘गोदान’ के निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की, जहां फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। गोमाता के संरक्षण, भारतीय संस्कृति और पंचगव्य आधारित वैज्ञानिक दृष्टिकोण को केंद्र में रखकर बनी यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर में एक साथ रिलीज होगी।
- sakshi choudhary
- 01 Feb, 2026
लखनऊ में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फिल्म ‘गोदान’ के निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की, जहां फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। गोमाता के संरक्षण, भारतीय संस्कृति और पंचगव्य आधारित वैज्ञानिक दृष्टिकोण को केंद्र में रखकर बनी यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर में एक साथ रिलीज होगी। निर्माताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गो-रक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में हुए ठोस और जमीनी कार्यों से प्रेरित होकर यह मुलाकात हुई। गोशालाओं के विस्तार, निराश्रित गोवंश संरक्षण और तस्करी पर सख्त कार्रवाई को फिल्म की प्रेरणा बताया गया।
फिल्म ‘गोदान’ केवल एक सामाजिक कहानी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, scientific cow protection, पंचगव्य विज्ञान और सामाजिक उत्तरदायित्व का समग्र दस्तावेज है। निर्माता विनोद चौधरी ने मुख्यमंत्री को फिल्म की विषयवस्तु और उद्देश्य से अवगत कराते हुए कहा कि गोसंरक्षण को शासन की प्राथमिकता बनाकर उत्तर प्रदेश ने देश में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। फिल्म में यह दिखाया गया है कि पंचगव्य किस प्रकार मानव जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है और यह संदेश वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया गया है, ताकि नई पीढ़ी इससे जुड़ सके।
निर्माता ने कहा कि युवा पीढ़ी को गाय के सांस्कृतिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी महत्व से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने फिल्म को tax free करने की अपेक्षा भी व्यक्त की ताकि इसका संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। इस अवसर पर प्रचार-प्रसार प्रमुख शांतनु शुक्ला, यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा के सीएमडी डॉ. कपिल त्यागी और नवल किशोर भी उपस्थित रहे। गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने भी प्रदेश में गो सेवा और संरक्षण के लिए किए गए कार्यों को अभूतपूर्व बताया और फिल्म को परिवार के साथ देखने की अपील की।