Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

लखनऊ में मायावती की बड़ी बैठक: सरकार पर निशाना, BSP से बढ़ी जनता की उम्मीदें

लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो Mayawati ने मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में राज्य और जिला स्तर के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया, जहां संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। मायावती ने कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश देते हुए कहा कि दिए गए निर्देशों पर प्रगति रिपोर्ट बेहतर होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
top-news

बैठक के दौरान मायावती ने मौजूदा सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकारों की जनहित के प्रति उदासीनता के कारण आम जनता त्रस्त है और अब लोगों की उम्मीदें BSP से बढ़ गई हैं। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और रोज़गार के संकट को लेकर चिंता जताई और कहा कि सरकारें सिर्फ वादों और जुमलेबाजी तक सीमित रह गई हैं। मायावती ने यह भी सवाल उठाया कि क्या केवल प्राइवेट सेक्टर पर निर्भर होकर देश वास्तव में आत्मनिर्भर बन सकता है, जबकि विकास का लाभ कुछ गिने-चुने लोगों तक ही सीमित है।

अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए मायावती ने US-Israel Iran conflict के चलते बढ़ती महंगाई पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता पर भारी बोझ पड़ा है। साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण में कमजोर वर्गों की महिलाओं के लिए अलग प्रावधान की मांग दोहराई। मायावती ने सरकार से अपील की कि समय रहते ठोस कदम उठाए जाएं ताकि देश को नोटबंदी या कोरोना जैसी स्थिति का फिर सामना न करना पड़े।