Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, महिला आरक्षण बिल को बताया राजनीतिक खेल

लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी ‘नारी’ को सिर्फ ‘नारा’ बनाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन विपक्ष ने उनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया। अखिलेश ने सवाल उठाया कि जब सरकार जातीय जनगणना तक नहीं करा सकती, तो वह महिलाओं को वास्तविक अधिकार कैसे देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।
top-news

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि भाजपा का “सीएमएफ (Create Mystery and Fear)” फॉर्मूला अब पूरी तरह से असफल हो चुका है और जनता के सामने उनकी सच्चाई उजागर हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज को बांटने और डर पैदा करने की राजनीति करती है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार महिलाओं की एकता में दरार डालकर उन्हें भ्रमित करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन विपक्ष की एकजुटता ने इस कोशिश को विफल कर दिया।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण बिल के माध्यम से भाजपा सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इसे “राजनीतिक छलावा” बताया और कहा कि असली मकसद महिलाओं को सशक्त करना नहीं बल्कि सत्ता साधना है। उन्होंने दावा किया कि अब जनता भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी घमासान और तेज हो गया है।