Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

UP News: भाजपा की पदयात्रा पर अखिलेश यादव का तंज, महिला आरक्षण और सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर मंगलवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जहां कई नेताओं ने सपा का दामन थामा। इस मौके पर बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एमएच खान समेत कई प्रमुख चेहरे पार्टी में शामिल हुए। साथ ही सीमा राजभर को समाजवादी महिला सभा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया, जो बलिया की रहने वाली हैं। इस कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।
top-news

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर मंगलवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जहां कई नेताओं ने सपा का दामन थामा। इस मौके पर बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एमएच खान समेत कई प्रमुख चेहरे पार्टी में शामिल हुए। साथ ही सीमा राजभर को समाजवादी महिला सभा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया, जो बलिया की रहने वाली हैं। इस कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा की हालिया पदयात्रा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इतनी तेज धूप में बिना चश्मा लगाए पदयात्रा करना दिखाता है कि सरकार पहले ही विपक्ष में बैठने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली सरकार है जो अपने ही बिल के समर्थन में इतनी मेहनत कर रही है। अखिलेश ने दावा किया कि आने वाले समय में भाजपा सत्ता से बाहर हो सकती है और फिर शायद दोबारा वापस न आ पाए।


अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इसे लेकर पारदर्शिता की कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को भ्रमित कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने रोजगार और स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कहा कि सरकार छोटे व्यापारियों और युवाओं के हितों की अनदेखी कर रही है। कार्यक्रम के दौरान उनके बयानों ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया।