Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप: भाजपा पर चुनाव में धांधली और ‘वोट डकैती’ का दावा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनावी प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं और धांधली के आरोप लगाए हैं। लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर “मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया” के जरिए वोटों की डकैती की गई है। अखिलेश ने दावा किया कि उनके पास सैकड़ों वीडियो और शिकायतों के दस्तावेज मौजूद हैं, जो चुनाव में हुई कथित गड़बड़ियों को साबित करते हैं। उन्होंने चंडीगढ़, कुंदरकी और रामपुर जैसे क्षेत्रों का जिक्र करते हुए उपचुनावों में भी गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया।
top-news

अखिलेश यादव ने भाजपा पर सत्ता बनाए रखने के लिए चुनावी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनावों में भी पुलिस प्रशासन का गलत इस्तेमाल किया गया और वोटों की “शर्मनाक लूट” हुई। उन्होंने EVM प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब अन्य सरकारी प्रणालियों में गड़बड़ी हो सकती है तो EVM में क्यों नहीं। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि चुनाव परिणामों की जांच हो और मतगणना की लाइव निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोकतंत्र पर जनता का भरोसा बना रहे।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि INDIA गठबंधन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र बचाने की निर्णायक लड़ाई बताया। अखिलेश ने महिलाओं के आरक्षण को पार्टी आधारित न करके जातीय जनगणना के आधार पर लागू करने की मांग भी दोहराई। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मेधावी छात्रों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।