Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

सीएम योगी ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण का किया शुभारंभ, बोले- विकास की मजबूत नींव है जनगणना

लखनऊ में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत करते हुए कहा कि जनगणना केवल लोगों की गिनती नहीं, बल्कि देश और प्रदेश के समग्र विकास की मजबूत नींव है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में “हमारी जनगणना, हमारा विकास” अभियान के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का शुभारंभ किया गया। सीएम योगी ने कहा कि आज के दौर में डेटा आधारित फैसले बेहद जरूरी हैं और सही आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और सामाजिक योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना से यह सुनिश्चित होगा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे।
top-news

मुख्यमंत्री ने बताया कि देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना कराई जा रही है। पहले चरण में मकानों का सूचीकरण और मकानों की गणना होगी, जबकि दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति की गिनती की जाएगी। आम नागरिकों को 7 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना का विकल्प भी दिया गया है, जिसके जरिए लोग ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद जनगणना कर्मी घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि इस बार जनगणना में पहली बार जातीय गणना भी शामिल की गई है। साथ ही वन ग्रामों को भी प्रक्रिया में जोड़ा गया है। डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी बनाई गई है।

सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की आबादी करीब 25 करोड़ 70 लाख है और जनगणना का कार्य 75 जिलों, 350 तहसीलों, 17 नगर निगमों, 745 नगरीय निकायों और हजारों गांवों में कराया जाएगा। इसके लिए 5.25 लाख कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जिनमें 4.50 लाख प्रगणक और 85 हजार सुपरवाइजर शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जनगणना को राष्ट्रीय जिम्मेदारी समझकर सही और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि विकास योजनाओं को और बेहतर बनाया जा सके।