Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● शारदा यूनिवर्सिटी में ‘कोड टू चिप’ वर्कशॉप, छात्रों ने सीखा ASIC डिजाइन का पूरा फ्लो
● कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा में हृदय रोग के शुरुआती संकेतों पर राउंड टेबल मीट, 14 अक्टूबर को लगेगा नि:शुल्क कार्डियक कैंप
● नितिन नबीन की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक, 65 प्रभारी-सहप्रभारी जुटे; संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन
● IAS से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बोलीं- किसी दल के साथ नहीं जुड़ूंगी
● झांसी में दर्दनाक हादसा: सुकुवा-ढुकुवा डैम में डूबे तीन युवक, मौके पर मिले शव
● यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में PSIT छात्रों का स्मार्ट बैग, लैपटॉप और मोबाइल की चार्जिंग की सुविधा
● केशव मौर्य ने विनोद तावड़े से की मुलाकात, यूपी संगठन और चुनावी तैयारियों पर चर्चा
● यूपी से मानसून की विदाई, अब बढ़ेगा तापमान; एक सप्ताह में 8 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा
● फतेहपुर में गैस सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, परिवार के आठ सदस्य मलबे में दबे
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर सख्ती, निर्माण स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन और ग्रीन शीट अनिवार्य
नितिन नबीन की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक, 65 प्रभारी-सहप्रभारी जुटे; संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन
नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को पार्टी के नवनियुक्त राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की पहली सामूहिक बैठक हुई।
- sakshi choudhary
- 29 Sep, 2026
नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को पार्टी के नवनियुक्त राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की पहली सामूहिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की। इसमें करीब 65 राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी शामिल हुए। बैठक में संगठन के विस्तार, राज्यों में पार्टी की गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक से पहले नितिन नबीन ने पार्टी मुख्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सुनील बंसल, स्मृति ईरानी, बिप्लब देब, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया, सतीश पूनिया और गजेंद्र पटेल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पार्टी के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में संगठन की स्थिति, नेटवर्क को मजबूत करने और लोगों तक पहुंच बढ़ाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। साथ ही केंद्रीय संगठन और राज्य इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल को लेकर भी चर्चा हो रही है।
यह बैठक भाजपा की ओर से 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद हो रही है। उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को दी गई है, जबकि उनके साथ चार सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं, आगामी विधानसभा चुनावों वाले राज्यों में संगठनात्मक तैयारियों और पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा भी बैठक का हिस्सा है। बैठक में किन फैसलों पर अंतिम सहमति बनी, इसका विस्तृत ब्योरा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।