Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में जल-सीवर व्यवस्था को मिलेगा नया रूप, वन सिटी वन ऑपरेटर योजना पर तेजी

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने मंगलवार को जल व सीवर विभागों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी चल रही परियोजनाओं में तेजी लाई जाए।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने मंगलवार को जल व सीवर विभागों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी चल रही परियोजनाओं में तेजी लाई जाए। उन्होंने "वन सिटी वन ऑपरेटर" योजना के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) जल्द तैयार कराने को कहा और देरी करने वाली एजेंसी को सख्त चेतावनी दी। इस योजना के अंतर्गत पूरे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जल आपूर्ति और रखरखाव की जिम्मेदारी एक ही ऑपरेटर को दी जाएगी।


Greater Noida Authority: स्मार्ट वाटर मीटर परियोजना को लेकर एसीईओ ने दिए ये निर्देश 

बैठक में एसीईओ ने स्मार्ट वाटर मीटर परियोजना को जल्द मूर्त रूप देने के निर्देश दिए। पहले चरण में 10 प्रतिशत कनेक्शन पर वाटर मीटर लगाए जाएंगे, जिससे जल की बर्बादी रोकी जा सके और आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार हो। उन्होंने जल गुणवत्ता की नियमित जांच के निर्देश दिए और बेहतर सप्लाई के लिए बनाई गई चेकलिस्ट को सख्ती से पालन करने को कहा। इस कदम से शहरवासियों को बेहतर जल सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।


एसीईओ प्रेरणा सिंह ने स्पष्ट की ये बात 

सीवर विभाग की समीक्षा करते हुए Greater Noida Authority की  एसीईओ प्रेरणा सिंह ने स्पष्ट किया कि किसी भी सीवर संबंधी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने एनटीपीसी को शोधित जल आपूर्ति की योजना को प्राथमिकता देने की बात कही, जिसके लिए एमओयू साइन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी ए.के. सिंह, राजेश कुमार गौतम, विनोद कुमार शर्मा, प्रभात शंकर समेत अन्य प्रबंधक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।