Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Greater Noida: मुख्यमंत्री के हरियाली अभियान को बड़ा झटका! ग्रेटर नोएडा में नीलय स्क्वायर बिल्डर ने काटे दर्जनों पेड़

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मेगा पौधारोपण अभियान को बड़ा झटका लगा है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 में नीलय स्क्वायर बिल्डर द्वारा रात के अंधेरे में कई वर्षों पुराने पेड़ों की अवैध कटाई कर दी गई।
top-news

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मेगा पौधारोपण अभियान को बड़ा झटका लगा है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 में नीलय स्क्वायर बिल्डर द्वारा रात के अंधेरे में कई वर्षों पुराने पेड़ों की अवैध कटाई कर दी गई। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब स्थानीय लोगों ने बिल्डर की इस हरकत पर विरोध जताया और इसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई। हैरानी की बात यह है कि यह पेड़ बिल्डर के प्रोजेक्ट में कोई रुकावट नहीं बन रहे थे, फिर भी उन्हें बेवजह उखाड़ दिया गया।


Greater Noida: बिल्डर ने पेड़ो की कटाई की 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिल्डर ने पेड़ों की कटाई के लिए जेसीबी, ट्रैक्टर और भारी मशीनों का उपयोग किया। जब सामाजिक कार्यकर्ता सविता शर्मा मौके पर पहुंचीं और वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की, तो वहां मौजूद कर्मचारी मशीनों सहित भाग निकले। यह पूरी घटना पौधारोपण जैसे संवेदनशील अभियान की सफलता पर सवाल खड़ा करती है। राज्य सरकार द्वारा जिले में लगाए गए 11 लाख पौधों के बावजूद, यदि इस प्रकार की घटनाएं होती रहीं तो हरियाली की उम्मीदें धूमिल हो जाएंगी।


नीलय स्क्वायर बिल्डर पर लोगों ने की जुर्माने की मांग 

बता दे कि Greater Noida के स्थानीय निवासियों ने इस अमानवीय हरकत की कड़ी निंदा करते हुए मांग की है कि नीलय स्क्वायर बिल्डर पर भारी जुर्माना लगाया जाए और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर व जेसीबी को जब्त किया जाए। साथ ही, प्राधिकरण और वन विभाग की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है, बल्कि मुख्यमंत्री के सपने पर भी पानी फिरता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *