Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

UP News: राजकुमार बने ओबीसी महासभा मेरठ मंडल के नए अध्यक्ष, संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद

UP News: ओबीसी महासभा ने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए राजकुमार को मेरठ मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
top-news

UP News: ओबीसी महासभा ने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए राजकुमार को मेरठ मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। Rajkumar, जो गौतम बुद्ध नगर के मिलक खंडेरा दादरी क्षेत्र के निवासी हैं, को यह ज़िम्मेदारी संगठन की ओर से उनके समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए सौंपी गई है।


UP News: मेरठ मंडल में ओबीसी महासभा की गतिविधियों को सक्रियता से संचालित किया जाएगा 

इस नियुक्ति की घोषणा ओबीसी महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सिंह ने की, जिन्होंने स्वयं नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर किए। पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि राजकुमार से संगठन को यह अपेक्षा है कि वे अनुशासन, ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ काम करते हुए समाज की सभी जातियों के साथ सामंजस्य स्थापित करेंगे। इसके साथ ही, Rajkumar संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे और मेरठ मंडल में ओबीसी महासभा की गतिविधियों को सक्रियता से संचालित करेंगे।


राजकुमार के नेतृत्व में मेरठ मंडल में ओबीसी महासभा को मिलेगी नई दिशा

वहीं UP News में बात अगर राजकुमार की नियुक्ति की करे तो। इसकी सूचना उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और प्रमुख दैनिक संपादकों को भी भेजी गई है, जिससे यह नियुक्ति प्रशासनिक स्तर पर भी मान्यता प्राप्त हो। संगठन को विश्वास है कि Rajkumar के नेतृत्व में मेरठ मंडल में ओबीसी महासभा को नई दिशा और गति मिलेगी। इससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा और ओबीसी वर्ग के हितों की मजबूती से रक्षा की जा सकेगी।