Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

Luharli Toll Plaza: लुहारली टोल प्लाजा पर अब नहीं लगेगा जाम, 7 नई लेनों के विस्तार से 30 हजार वाहन चालकों को राहत

Luharli Toll Plaza: लुहारली टोल प्लाजा से गुजरने वाले करीब 30 हजार वाहन चालकों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिली है। टोल प्रबंधन ने टोल विस्तार योजना के तहत शनिवार से सात नई लेनों की शुरुआत कर दी है।
top-news

Luharli Toll Plaza:  लुहारली टोल प्लाजा से गुजरने वाले करीब 30 हजार वाहन चालकों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिली है। टोल प्रबंधन ने टोल विस्तार योजना के तहत शनिवार से सात नई लेनों की शुरुआत कर दी है। पहले यहां केवल आठ लेन थीं, जिससे टोल पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। वाहन चालकों को टोल पार करने में 15 से 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ता था। एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी कई बार इस जाम में फंस चुकी थीं।


Luharli Toll Plaza: एनएचएआई की देखरेख में हुआ विस्तार, वीआईपी और एंबुलेंस के लिए अलग लेन

टोल प्रबंधक विनीत कुमार ने जानकारी दी कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सात नई लेन जोड़ी गई हैं। अब टोल पर कुल 15 लेन चालू हो गई हैं। इनमें से सात लेन बुलंदशहर से गाजियाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर चालू हैं, जबकि गाजियाबाद से बुलंदशहर आने वाले मार्ग पर आठ लेन पहले से ही चालू थीं। इसके अतिरिक्त, एक विशेष लेन वीवीआईपी, वीआईपी और एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए आरक्षित रखी गई है।


कट बंद करने की तैयारी, दुर्घटना रोकने पर जोर

 जानकारी के लिए बता दे कि Luharli Toll Plaza के दोनों ओर बने प्लाजा के बीच एक कट को लेकर भी टोल प्रबंधन ने चिंता जताई है। यह कट एनएच-34 पर स्थित है और गाजियाबाद से अलीगढ़ की दिशा में तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों के लिए खतरा बन सकता है। जनहानि की आशंका को देखते हुए इस कट को बंद कराने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया गया है। इस कदम से सड़क सुरक्षा को भी बल मिलेगा।