Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

Uttar Pradesh Krishi: 36वां स्थापना दिवस पर कृषि अनुसंधान को नई दिशा! आईएसआरआई की राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्यमंत्री ने रखा विजन 2047 का खाका

Uttar Pradesh Krishi: उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) के 36वें स्थापना दिवस पर लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईएसआरआई) में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कृषि वैज्ञानिक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
top-news

Uttar Pradesh Krishi: उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) के 36वें स्थापना दिवस पर लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईएसआरआई) में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कृषि वैज्ञानिक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने "विकसित कृषि–विकसित उत्तर प्रदेश 2047" विषय पर आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन किया और प्रदेश की कृषि क्षमता को तीन गुना तक बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इजराइल तकनीक, प्राकृतिक खेती, एफपीओ मॉडल और नई अनुसंधान तकनीकों को खेतों तक पहुंचाना जरूरी है।


Uttar Pradesh Krishi: यूपी में जल्द बनेगा पाँचवा कृषि विश्वविद्यालय 

मुख्यमंत्री ने राज्य के 4 कृषि विश्वविद्यालयों और 89 कृषि विज्ञान केंद्रों की भूमिका की सराहना की और पांचवें विश्वविद्यालय की स्थापना की जानकारी दी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि वर्ष 2024-25 में खरीफ सीजन में 725 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन हुआ, जो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि त्वरित मक्का कार्यक्रम और गौ आधारित खेती को भी प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम में आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, अयोध्या के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में उपकार की क्रियाशीलता पर कार्य करने के लिए एक समिति का गठन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान राज्य के वैज्ञानिक हुए सम्मानित 

कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में कृषि, उद्यानिकी, एफपीओ, प्राकृतिक खेती और बुंदेलखंड की संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। Uttar Pradesh Krishi के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य के युवा वैज्ञानिकों जैसे डॉ. राजेन्द्र यादव, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. अनुष्का पांडेय, डॉ. अंकुर त्रिपाठी समेत आठ वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। कृषि मंत्री ने उपकार के पांच समर्पित कार्मिकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपकार द्वारा प्रकाशित कृषि साहित्य का विमोचन भी हुआ।