Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एआई क्रांति! लखनऊ बनेगा देश का पहला AI City, ‘एआई प्रज्ञा’ से युवाओं को मिलेगा नया भविष्य

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश अब केवल जनसंख्या में ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भी देश का नेतृत्व करने की दिशा में बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने तकनीक को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में शामिल कर नई मिसाल कायम की है।
top-news

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश अब केवल जनसंख्या में ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भी देश का नेतृत्व करने की दिशा में बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने तकनीक को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में शामिल कर नई मिसाल कायम की है। ‘एआई प्रज्ञा’ योजना के तहत माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, इंटेल और गुवी जैसी दिग्गज कंपनियों के सहयोग से 10 लाख युवाओं, किसानों और अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके माध्यम से हर माह 1.5 लाख लोगों को एआई, साइबर सुरक्षा और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में इंडस्ट्री-रेडी सर्टिफिकेशन के साथ तैयार किया जा रहा है।


Uttar Pradesh: हजारो करोड़ो के इंवेस्ट से Lucknow बनेगा देश का पहला एआई सिटी 

India AI मिशन के तहत लखनऊ में ₹10,732 करोड़ के निवेश से देश का पहला एआई सिटी बनने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। यहां 10,000 GPU, मल्टी-मॉडल लैंग्वेज मॉडल और एआई इनोवेशन सेंटर की स्थापना प्रस्तावित है। साथ ही वाराणसी और लखनऊ में एआई-आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम भी लागू हो रहा है। सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के 17 नगर निगमों में फेशियल रिकग्निशन, सीसीटीवी और SOS अलर्ट सिस्टम जैसी सुविधाएं शुरू की गई हैं, जबकि 70 जेलों में ‘जार्विस’ एआई निगरानी प्रणाली सक्रिय है।


10000 किसान एआई की मदद से कर रहे सिंचाई 

कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भी एआई की भागीदारी उल्लेखनीय है। Uttar Pradesh एग्रीज प्रोजेक्ट के तहत 10 लाख किसानों को स्मार्ट सिंचाई, कीट पहचान, और डिजिटल मार्केटिंग से जोड़ा गया है। वहीं, फतेहपुर में देश का पहला एआई आधारित ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर स्थापित किया गया है। एकेटीयू और आईबीएम के सहयोग से 500 कॉलेजों में फ्री एआई कोर्सेस शुरू हुए हैं। यह सभी प्रयास उत्तर प्रदेश को तकनीकी नवाचार और डिजिटल भारत की रीढ़ बना रहे हैं।