Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

आईएएस मेधा रूपम बनीं गौतमबुद्ध नगर की नई डीएम, कई जिलों में हुए प्रशासनिक फेरबदल

आईएएस मनीष वर्मा को प्रयागराज का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
top-news

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत आईएएस अधिकारी मेधा रूपम को गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे कासगंज की डीएम के रूप में कार्यरत थीं। तेजतर्रार और सख्त प्रशासनिक छवि रखने वाली मेधा रूपम इससे पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACE0) के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं। नोएडा जैसे संवेदनशील और विकासशील जिले की कमान संभालने के लिए मेधा रूपम का चयन सरकार के भरोसे को दर्शाता है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत अन्य जिलों में भी डीएम बदले गए हैं:

  • आईएएस मनीष वर्मा को प्रयागराज का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • यमुना प्राधिकरण के एसीईओ कपिल सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है।
  • आईएएस अमनदीप डुली को ललितपुर जिले की कमान सौंपी गई है।

इन तबादलों को आगामी त्योहारों, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए प्रभावी निर्णय माना जा रहा है। खासकर गौतमबुद्ध नगर जैसे हाई-प्रोफाइल जिले में मेधा रूपम की तैनाती से प्रशासनिक सख्ती और विकास कार्यों में गति आने की उम्मीद है।

मेधा रूपम 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और अब तक विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने प्रभावशाली कार्यशैली से पहचान बनाई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कार्य करते हुए उन्होंने अवैध निर्माणों और भ्रष्टाचार के खिलाफ कई सख्त फैसले लिए थे।

अब देखना यह होगा कि गौतमबुद्ध नगर में वह किस तरह से कानून-व्यवस्था, अवैध निर्माण, और जनहित के मुद्दों को संभालती हैं।