Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

Uttar Pradesh: रक्षाबंधन से पहले यूपी सरकार का तोहफा! महिलाओं को संपत्ति खरीद पर 1 करोड़ तक की स्टांप ड्यूटी में छूट

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब राज्य में महिलाएं यदि अपने नाम से 1 करोड़ रुपये तक की संपत्ति खरीदती हैं, तो उन्हें स्टांप ड्यूटी में 1% की विशेष छूट दी जाएगी।
top-news

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब राज्य में महिलाएं यदि अपने नाम से 1 करोड़ रुपये तक की संपत्ति खरीदती हैं, तो उन्हें स्टांप ड्यूटी में 1% की विशेष छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। पहले यह छूट केवल 10 लाख रुपये तक की संपत्ति पर मिलती थी, जिसकी अधिकतम सीमा 10,000 रुपये थी।


Uttar Pradesh: सरकार के इस फैसले महिलाओं को मिलेगी मजबूती 

इस नई योजना के तहत महिलाएं अब घर, फ्लैट या जमीन जैसी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराते समय ज्यादा छूट का लाभ उठा सकेंगी। राज्य के स्टांप एवं न्यायालय शुल्क विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने बताया कि यह बदलाव खासतौर पर मध्यम वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। Uttar Pradesh सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से महिलाओं को संपत्ति में अधिकार बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।


महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार का ये फैसला अहम 

सरकार की इस पहल से लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और समाज में महिला स्वामित्व को बढ़ावा मिलेगा। शर्त यह है कि संपत्ति की रजिस्ट्री केवल महिला के नाम पर होनी चाहिए, तभी यह छूट लागू होगी। रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक पर्व से पहले Uttar Pradesh सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय नारी सम्मान और समानता की दिशा में एक सकारात्मक संदेश भी देता है।