Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

UP Rain Alert: यूपी में भारी बारिश का कहर! लखनऊ समेत कई जिलों में 1 से 12 तक के स्कूल बंद, 46 जिलों में अलर्ट

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लखनऊ में रविवार से शुरू हुई तेज बारिश के चलते सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
top-news

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लखनऊ में रविवार से शुरू हुई तेज बारिश के चलते सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश पांडेय ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जो छात्र पहले ही स्कूल के लिए रवाना हो चुके हैं, उन्हें तुरंत वापस बुलाया जाए। आदेश देर से जारी होने के कारण कई बच्चे स्कूल पहुंचने के लिए निकल चुके थे, जिन्हें स्कूल प्रबंधन ने घर वापस भेजा।


UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बंद हुआ स्कूल 

लखनऊ के अलावा रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बहराइच और अंबेडकर नगर जैसे जिलों में भी डीएम के निर्देश पर स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। जिला प्रशासन ने यह आदेश कड़ाई से लागू कराने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के तराई और आगरा मंडल के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 31 जिलों में यलो अलर्ट है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ लाइन अभी भी तराई क्षेत्र की ओर सक्रिय है, जिससे भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।


जलभराव से बिजली कटौती की समस्या से लोग परेशान 

वहीॆ UP Rain Alert में बात अगर रविवार की करेॆ तो रविवार को लखीमपुर खीरी और भदोही में 120 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि चित्रकूट व प्रतापगढ़ में 110 मिमी, अलीगढ़ में 100 मिमी और वाराणसी, बलिया, प्रयागराज, मिर्जापुर में 90 मिमी बारिश दर्ज की गई। गोंडा, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी में भी मध्यम से हल्की बारिश हुई, जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव और बिजली गिरने जैसी घटनाओं की आशंका बनी हुई है। लोगों से अपील की गई है कि वे घरों में ही रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।