Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

UP Weather Update: बाढ़ से बेहाल यूपी! पूर्वांचल के 500 गांव जलमग्न, प्रयागराज में पांच लाख लोग संकट में

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बाढ़ ने भयावह रूप ले लिया है। खासकर पूर्वांचल के जिलों में हालात बेहद खराब हैं, जहां 500 से ज्यादा गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर चुके हैं। प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर 86 मीटर के पार पहुंच चुका है, जो खतरे के निशान से ऊपर है।
top-news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बाढ़ ने भयावह रूप ले लिया है। खासकर पूर्वांचल के जिलों में हालात बेहद खराब हैं, जहां 500 से ज्यादा गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर चुके हैं। प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर 86 मीटर के पार पहुंच चुका है, जो खतरे के निशान से ऊपर है। इससे शहर के निचले इलाकों में पांच लाख से अधिक आबादी पर संकट मंडरा रहा है। सैकड़ों घर डूब चुके हैं और लोग नावों से आ-जा रहे हैं। खाने-पीने की भारी किल्लत के बीच दो राहत शिविर बनाए गए हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हेलिकॉप्टर से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया है।


UP Weather Update: 84 घाटों के करीब 3000 मंदिर डूबे 

वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, बलिया, गाजीपुर और चंदौली में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वाराणसी में तो गंगा का जलस्तर 2022 का रिकॉर्ड भी पार कर चुका है और ट्रॉमा सेंटर की सड़क तक पानी पहुंच गया है। काशी के 84 घाटों के करीब 3000 मंदिर डूब चुके हैं और शवों के अंतिम संस्कार में भी मुश्किलें हो रही हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। प्रयागराज में 7 अगस्त तक कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे, जबकि वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली और बुंदेलखंड के कई जिलों में भी छुट्टियां घोषित की गई हैं।


नगर विकास मंत्री ने लोगों से की ये अपील 

वही UP Weather Update में बात अगर प्रभावित क्षेत्रों की करें तो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए अलग कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने अफसरों को मुख्यालय पर डटे रहने और किसी भी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, लेकिन लगातार बारिश से चुनौती बनी हुई है।