Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Uttar Pradesh: बदायूं में बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त भीषण Road Accident, लेखपाल समेत तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर

Uttar Pradesh: जिले में सोमवार देर रात एक भीषण road accident ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाइपास पर ARTO ऑफिस के पास तेज रफ्तार कार जिला पंचायत के बोर्ड से टकरा गई। हादसे में संभल के गुन्नौर में तैनात लेखपाल हर्षित सक्सेना उर्फ राजा (23), दहेमी निवासी रुबल पटेल (22) और माल गोदाम रोड निवासी हर्षित गुप्ता (26) की मौके पर मौत हो गई, जबकि चौथा युवक अंकित (24) गंभीर रूप से घायल है और उसे बरेली रेफर किया गया है।
top-news

Uttar Pradesh: जिले में सोमवार देर रात एक भीषण road accident ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाइपास पर ARTO ऑफिस के पास तेज रफ्तार कार जिला पंचायत के बोर्ड से टकरा गई। हादसे में संभल के गुन्नौर में तैनात लेखपाल हर्षित सक्सेना उर्फ राजा (23), दहेमी निवासी रुबल पटेल (22) और माल गोदाम रोड निवासी हर्षित गुप्ता (26) की मौके पर मौत हो गई, जबकि चौथा युवक अंकित (24) गंभीर रूप से घायल है और उसे बरेली रेफर किया गया है। बताया गया कि हादसे के वक्त सभी दोस्त लेखपाल के जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे।


Uttar Pradesh: घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कही ये बात 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात करीब 1 बजे चारों दोस्त पार्टी के बाद कार से उझानी की ओर लौट रहे थे। जैसे ही गाड़ी ARTO कार्यालय के पास पहुंची, ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर बाइपास पर लगे जिला पंचायत बोर्ड से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों सड़क पर जा गिरे। पुलिस व स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।


हादसे की खबर से परिवार में मचा कोहराम 

जानकारी के लिए बता दे कि Uttar Pradesh में हुए इस हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवारजन रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस ने शवों का postmortem कराकर परिजनों को सौंप दिया है। यह दर्दनाक घटना तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरों को एक बार फिर उजागर करती है। स्थानीय प्रशासन ने युवाओं से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और safe driving अपनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *